फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Outrage over electricity, sloganeering

Amroha News: बिजली को लेकर फूटा आक्रोश, हंगामा-जाम, अफसरों के खिलाफ नारेबाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Outrage over electricity, sloganeering
अमरोहा।
विज्ञापन

डबल लाइन बिजली घर का ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद लोगों में आक्रोश फैलने लगा है। कई मोहल्ले के लोग भीषण गर्मी में बेहाल है। इन्वर्टर ठप पड़े हैं। लोग पेयजल को तरस रहे हैं। पांच दिन से बिजली नहीं आने का आरोप लगाकर मोहल्ला चौक के लोगों ने जमकर हंगामा किया। शहर में वासुदेव मार्ग जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इससे राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत किया। तीन घंटे तक हंगामे के हालात बने रहे।
शुक्रवार शाम डबल लाइन बिजलीघर का 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इसके बाद शहर के करीब 30 मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। वहीं अधिकारियों ने दूसरे ट्रांसफार्मर से लाइन जोड़कर दो-दो घंटे शिफ्ट के साथ बिजली आपूर्ति की, लेकिन रूट डायवर्जन के चलते मेरठ से ट्रांसफार्मर आने में देरी हुई। रविवार रात ट्रांसफार्मर पहुंचा तो सोमवार को बिजली कर्मचारी ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करके आपूर्ति शुरू करने में जुटे रहे। इसी बीच सोमवार दोपहर करीब एक बजे मोहल्ला चौक के लोगों ने मोहल्ला कुरैशी वासुदेव रोड जाम कर दिया और बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने आरोप लगाया कि बीते पांच दिन से मोहल्ले में बिजली नहीं आ रही है। पांच दिन में सिर्फ दो घंटे बिजली मिल सकी। इसके बाद से इन्वर्टर ठप पड़े हैं। जबकि मोहल्ले के लोग पेयजल के लिए भी तरस गए हैं। भीषण गर्मी में बच्चे और बुजुर्ग बेबस हैं।
विज्ञापन

बिजली अधिकारियों को फोन करने पर कॉल रिसीव नहीं की जा रही। अधिकारियों की तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा। जाम की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और आक्रोशित लोगों को शांत किया। बताया कि ट्रांसफार्मर रखा जा रहा है। कुछ घंटों में बिजली आपूर्ति की जा सकती है। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इस दौरान नफीस अहमद, रोहित, विजय कुमार, आकाश, प्रभात, अफसर, जहरा, प्रीति, सपना, आशा, कुंती देवी, गोपाल, मूसा, राबिया, इंद्रेश, फूल बहार आदि लोग मौजूद रहे। रोड जाम के चलते राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग रास्ता बदलकर निकलने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed