फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Outbreak of diarrhea increased in summer, fifty patients admitted in a day

गर्मी में डायरिया का प्रकोप बढ़ा, एक दिन में पचास मरीज भर्ती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Outbreak of diarrhea increased in summer, fifty patients admitted in a day
भीषण गर्मी के चलते डायरिया का प्रकोप भी बढ़ गया है। जिला अस्पताल और सीएचसी में रोजाना उल्टी दस्त के मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। बुधवार को भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या पचास के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन

शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को ओपीडी में करीब नौ सौ मरीजों को देखा गया। इनमें करीब साठ फीसदी डायरिया रोग से ग्रस्त थे। उल्टी दस्त के गंभीर करीब पचास मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। यह आलम तो सिर्फ एक सरकारी अस्पताल का है। जिला अस्पताल में इससे अधिक संख्या है। जबकि प्राइवेट नर्सिंग होम डायरिया पीड़ितों से अटे पड़े हैं। रोजाना सैकड़ों की संख्या में डायरिया के नए रोगी सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि चिकित्सक भीषण गर्मी में खान-पान को इसके लिए दोषी मान रहे हैं। लेकिन शहर की नियमित साफ सफाई न होना भी डायरिया रोग का प्रमुख कारण है। सीएचसी प्रभारी डॉ.उमर फारूख ने बताया कि बारिश होने के बाद कीटाणु तेजी से फैलते हैं। गंदगी पर बैठी मक्खी के पैरों व पंखों पर ये कीटाणु आसान से चिपक जाते हैं और खाने-पीने की वस्तुओं पर बैठकर बीमारी को जन्म देते हैं। लिहाजा कटे सड़े फल, रात का रखा और तेज मसालों से बने खाने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूषित खानपान और गंदगी डायरिया के लिए जिम्मेदार है। लिहाजा गर्मी और बरसात के मौसम में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। बीमार होने पर तुरंत डाक्टर को दिखाएं। अन्यथा शरीर में पानी की कमी होने से मरीज की मौत भी हो सकती है। डॉ.फाइक अली, जनरल फिजिशियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed