फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Our government does not tease the poor, does not spare the mafia: Maurya

हमारी सरकार गरीबों को छेड़ती नहीं, माफिया को छोड़ती नहीं: मौर्य

Mon, 25 Sep 2023 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 25 Sep 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Our government does not tease the poor, does not spare the mafia: Maurya
अमरोहा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2014 और 2017 से पहले प्रदेश का क्या हाल था, वह किसी से छिपा नहीं है। सपा, बसपा, कांग्रेस के शासनकाल में दबंग जमीनों पर कब्जा करते थे। लूट डकैती भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त थी अब चारों तरफ विकास हो रहा है। कहा कि हमारी सरकार गरीबों को छेड़ती नहीं और माफियाओं को छोड़ती नहीं। विकास ही सरकार का उद्देश्य है। वह रविवार को भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। हम सब जब उन्हें सुनते हैं तो ऊर्जा का संचार हो जाता है और नया लक्ष्य दिखाई देता है। 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर विजय रथ को आगे बढ़ाएगी। दावा किया कि 2047 तक भाजपा का कमल ही खिलता रहेगा। 2014 में प्रदेश में सपा की सरकार थी। उस समय गुंडाराज हुआ करता था। इसका ही असर था कि कार्यकर्ताओं ने 40 विधायकों वाली भाजपा को 350 वाली पार्टी बनाया। 2017 में अभूतपूर्व जीत दिलाई। 2022 में सभी विपक्षी दल एक हो गए फिर भी उन्हें हराया। सपा बसपा और कांग्रेस के शासनकाल में यूपी कैसा था। सरकारी योजनाओं के 100 रुपये में से 75 रुपये खा जाते थे। सड़कों के टेंडर होते थे लेकिन बनती नहीं थीं। लेकिन अब सब कुछ सकुशल है। युवाओं को रोजगार मिल रहा है। गन्ना किसानों का भला करना ही हमारी सरकार की प्राथमिकता है। कहा मैं 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर आया हूं। मुझे 25 जिले दिए गए हैं। जिसमे अमरोहा भी शामिल है। इस बार 80 सीटें जीतनी हैं। सरकार ने महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया है। इस समय भाजपा की सरकार है, हर कीमत पर महिलाओं की सुरक्षा होगी। अमरोहा या यूपी के अन्य जिलों में अब कोई पलायन नहीं करता बल्कि गुंडे और माफिया पलायन कर गए हैं। विकास की सुगंध प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच रही है।
विज्ञापन

इस दौरान डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनीं। इससे पूर्व डिप्टी सीएम का हेलीकॉप्टर 11:39 बजे नई पुलिस लाइन के मैदान में उतरा। इसके बाद 11 बजकर 58 मिनट पर बीजेपी कार्यालय पहुंचे थे। यहां करीब उन्होंने 38 मिनट तक संबोधन किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी व संचालन राकेश वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के नलकूपों का बिल सरकार भरेगी
केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षियों पर आरोप लगाए कि वह किसानों को गुमराह कर रहा है। किसानों के नलकूपों का जितना बिल आएगा वह सरकार भरेगी। इसलिए वह बिना घबराएं नलकूपों पर मीटर लगवाएं। जिससे उनकी यूनिट का पता लग सकेगा और सरकार उतना बिल जमा कर सकेगी। वहीं, विपक्ष किसानों को गुमराह कर रहा है। सरकार किसानों का हित चाहती है। इसलिए वह दूसरों के बहकावे में न आएं।
रोजा इफ्तार तो कराया, लेकिन मंदिर नहीं जाते थे
डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार हर वर्ग और धर्म का ध्यान रखकर विकास कार्य कर रही है। 2014 तक विपक्षियों ने एक वर्ग को खुश करने के लिए रोजा इफ्तार पार्टी तो की, लेकिन मंदिर में नहीं जाते थे। उन्होंने सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति की। अब सबको पता है कि भाजपा सबको साथ लेकर चल रही है।

ये लोग रहे शामिल
जिला कार्यालय में हुए कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री संजय गंगवार, शिक्षक विधायक डाॅ. हरि सिंह ढिल्लो, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला, जिला प्रभारी विकास अग्रवाल, विधायक राजीव तरारा, विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर, देवेंद्र सिंह नागपाल, कमलवीर सिंह, युवा जिलाध्यक्ष शुभम चौधरी, राहुल चौहान, चंद्रभान भाटी, विजय पांडेय, नगरपालिका अध्यक्ष शशि जैन आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed