फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Our courtyard-our children festival begins today, preparations complete

Amroha News: आज से हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव का आगाज, तैयारी पूरी

Mon, 20 Jan 2025 12:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 20 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Our courtyard-our children festival begins today, preparations complete
अमरोहा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति और निपुण लक्ष्य को गति देने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 20 जनवरी से शुरू होने वाले इस अभियान का लक्ष्य बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करना है। इसका आयोजन दो चरणों में होगा।

को-लोकेटेड स्कूलों में सोमवार से हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव अभियान शुरू हो रहा है। नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को निपुण बनाने, उन्हें स्कूल भेजने और अभिभावकों को भी स्कूल की बैठकों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। दो चरणों में आयोजित होने वाले इस उत्सव में पहले चरण में ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके बाद जिला स्तर पर आयोजन किया जाएगा। को-लोकेटेड स्कूलों के लिए आयोजित होने वाले इस उत्सव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से लेकर संकुल शिक्षक व एडीओ व बीडीओ आदि भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन


हर संकुल से पांच निपुण बच्चे व उनके अभिभावक भी शामिल होंगे : कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले उत्सव में हर संकुल के पांच निपुण बच्चों व उनके अभिभावकों को भी शामिल किया जाएगा। जिसमें तीन बच्चे बाल वाटिका व दो बच्चे कक्षा एक व दो से शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में बच्चों व अभिभावकों द्वारा रचनात्मक गतिविधियों का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। इसके तहत बच्चे अभिभावकों की सहायता से चित्र में रंग भरना, मिट्टी से खिलौने बनवाना, चित्र पर रंगीन कागज के टुकड़े चिपकाना एवं पत्तियों से पशु व पक्षी की आकृति आदि बनाएंगे। जिसके बाद बच्चों को पुरस्कार भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

537 को-लोकेटेड स्कूल हैं जिले में
को-लोकेटेड स्कूल यानी ऐसे परिषदीय स्कूल जहां परिसर में आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन भी होता है। यह उत्सव उन्हीं स्कूलों के लिए आयोजित किया जाएगा। जिले में ऐसे स्कूलों की संख्या 537 है। इस आयोजन में शिक्षकों के अलावा संकुल शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सीडीपीओ, सुपरवाइजर, एडीओ, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी भी शामिल रहेंगे।
जिला स्तर पर भी होगा कार्यक्रम
बीएसए के अनुसार आयोजन ब्लॉक व जिला स्तर पर भी आयोजित किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर जहां 20 से 25 जनवरी के बीच होगा। वहीं, जिला स्तर पर 27 जनवरी से एक फरवरी के बीच आयोजन कराना होगा। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिकतम 250 लोग भाग ले सकते हैं। जिला व ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आदर्श बाल वाटिका मॉडल लर्निंग कॉर्नर एवं टीएलएम प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

- राज्य परियोजना निदेशालय की और से को-लोकेटेड स्कूलों के लिए हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन कराए जाने के निर्देश मिले हैं। आयोजन के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए पत्र जारी कर दिया गया है। - डॉ. मोनिका, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article