फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   OT seal of private hospital after death of maternity

प्रसूता की मौत के बाद नींद से जागा महकमा, निजी अस्पताल की ओटी सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
OT seal of private hospital after death of maternity
हसनपुर में निशा मेडिकल सेंटर की ओटी सील करते एसीएमओ डॉ डॉक्टर सुरेंद्र सिंह। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर। निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत होने एवं मौत से गुस्साए परिजनों द्वारा हंगामा किए जाने के मामले में सीएमओ द्वारा अस्पताल पर कार्रवाई की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पहुंचकर ओटी को सील कर दिया है। अस्पताल संचालक को नोटिस थमाया गया है। कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित अस्पताल संचालकों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के गांव खुशहालपुर निवासी कन्हैया की 25 वर्षीय पत्नी मालवती कि प्रसव के बाद शुक्रवार शाम को मौत हो गई थी। मौत से गुस्साए परिजनों ने अन्य ग्रामीणों के साथ अस्पताल के बाहर एंबुलेंस में शव रखकर हंगामा किया था। अप्रशिक्षित चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही बरतने एवं गलत तरह से ब्लड चलाने का आरोप लगाया था। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया था। दो दिन बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन

रविवार को एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह टीम के साथ रहरा रोड पर स्थित निशा मेडिकल सेंटर पर पहुंचे और यहां अस्पताल की अनुमति से संबंधित कोई कागज नहीं दिखाए जाने पर ओटी को सील कर दिया। एसीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह का कहना है कि अस्पताल की ओटी सील कर दी गई है। अस्पताल का पंजीकरण से संबंधित कोई कागज नहीं दिखाया गया है। जांच पड़ताल की जाएगी कि अस्पताल का पंजीकरण है अथवा नहीं है। यदि अस्पताल का पंजीकरण नहीं है तो आगामी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed