{"_id":"605794a98ebc3e8ccc4c58ca","slug":"opportunity-to-object-to-reservation-of-village-head-and-other-posts-till-tomorrow-jpnagar-news-mbd3837751161","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान समेत अन्य पदों के आरक्षण पर आपत्ति का मौका कल तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान समेत अन्य पदों के आरक्षण पर आपत्ति का मौका कल तक
विज्ञापन
गजरौला में खंड विकास कार्यालय में आरक्षण की सूची चस्पा करते एडीओ (पंचायत) मदनपाल सिंह।
- फोटो : GAJRAULA
अमरोहा। ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, बीडीसी सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के आरक्षण के अनंतिम प्रकाशन के बाद गंवई राजनीति में हलचल बढ़ गई है। संभावित दावेदारों ने आरक्षण अनुरूप नहीं होने पर आपत्ति दर्ज करानी शुरू कर दी है। अब 22 और 23 मार्च तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका है। इसके बाद 24 और 25 मार्च को आपत्तियों का परीक्षण और निस्तारण किया जाएगा। इसके साथ ही अंतिम सूची तैयार की जाएगी। अंतिम प्रकाशन 26 मार्च को है।
अपर मुख्य अधिकारी हरमिक सिंह ने बताया कि आपत्तियों को दर्ज कराने की सुविधा है। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और बीडीसी सदस्यों के पदों के आरक्षण पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर भी आपत्ति ली जाएंगी। डीपीआरओ कार्यालय, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी और संबंधित क्षेत्र के बीडीओ के कार्यालय में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। रविवार को भी कार्यालय खुले रहे। अब 22 और 23 मार्च का आपत्ति ली जाएगी। जिलास्तरीय समिति 24 और 25 मार्च को आपत्तियों का परीक्षण और निस्तारण करेगी। इसके साथ ही आरक्षण नियमावली के अनुसार अंतिम सूची तैयार करेंगे।
इन ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान के आरक्षण पर डीपीआरओ कार्यालय में आपत्ति
लतीफपुर, अव्वलपुर, शेखूपुरा इम्मा, जब्दा और डेहरा (अमरोहा)
बरतोरा-(गंगेश्वरी)
हटव्वा और श्यामपुर-(जोया)
अलीपुर खादर-(हसनपुर)
फौंदापुर-(गजरौला)