फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Opportunity for admission to LLB, LLM, and M.Ed. programs.

Amroha News: एलएलबी, एलएलएम और एमएड में प्रवेश का मौका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Opportunity for admission to LLB, LLM, and M.Ed. programs.
अमरोहा। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद से संबद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए एलएलबी, एलएलएम और एमएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इच्छुक छात्र-छात्राएं आठ अगस्त से समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त निर्धारित की गई है। अगस्त के अंतिम सप्ताह में प्रवेश परीक्षा प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

जेएस हिंदू पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से ऑनलाइन आवेदन के लिए कुल 950 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इसमें 150 रुपये पंजीकरण शुल्क और 800 रुपये प्रवेश परीक्षा शुल्क शामिल है। प्रवेश परीक्षा अगस्त के अंतिम सप्ताह में आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है। परीक्षा की निश्चित तिथि बाद में अलग से जारी की जाएगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के अनुसार अनुदानित महाविद्यालय केजीके स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुरादाबाद में संचालित तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम में प्रवेश विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा। वहीं, एलएलएम और एमएड पाठ्यक्रमों में सीटें सीमित होने के कारण इन पाठ्यक्रमों का संचालन करने वाले संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए भी विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में संचालित तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम में प्रवेश और पंजीकरण के संबंध में सूचना बाद में पृथक रूप से जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इच्छुक अभ्यर्थियों से प्रवेश संबंधी नियम, पात्रता और अन्य जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट तथा समर्थ पोर्टल पर प्राप्त कर लें। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करते समय सभी आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें। प्रवेश परीक्षा की तिथि और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए अभ्यर्थियों को नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट देखते रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed