फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Open public service centres, display the fee, people will get benefits: MP

जनसेवा केंद्र खुलवाएं, शुल्क को प्रदर्शित करें, लोगों को मिलेगा लाभ : सांसद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Open public service centres, display the fee, people will get benefits: MP
अमरोहा कलक्ट्रेट सभागार में दिशा की बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते सांसद कुंवर दानिश ? - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने कहा कि जन सेवा केंद्र की व्यवस्था प्रत्येक ग्राम पंचायत में कराए। इसके अलावा उनके कामों की निगरानी करते रहें। ऑनलाइन सेवाओं के शुल्क की सूची वहां प्रदर्शित होनी चाहिए ताकि लोगों को जानकारी मिल सके और गांव के लोगों से अधिक रुपये की वसूली नहीं हो सके। इसके साथ ही विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा कराएं, जो भी परियोजना धन के अभाव में पूरी नहीं हो पा रही है। उनकी सूची उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

वह मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि का लाभ सभी किसानों को मिलना चाहिए। ऐसे किसान जिनके डाटा में त्रुटि के कारण किस्त नहीं मिली है उन्हें लाभांवित कराएं। किसान दुर्घटना बीमा योजना के लंबित मामले को निपटाएं। उन्होंने विधवा और दिव्यांग जन के पेंशन नहीं मिलने के बारे में समाज कल्याण अधिकारी से कहा कि अविलंब किस्त भुगतान की जाए। इसके साथ ही उन्होंने पीएम आवास के लाभार्थियों को चाबी वितरित की। इस दौरान सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, परियोजना निदेशक डीआरडीए अमरेंद्र प्रतप सिंह, डीडीओ प्रदीप यादव, डीआईओएस रामाज्ञा कुमार, डीएसओ पूरन सिंह चौहान आदि रहे।
विज्ञापन

सड़क के साथ नाली भी बनाए पीडब्ल्यूडी
अमरोहा। बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अधिकारी केवी सिंह से कहा कि जो भी सड़क बनाई जाए उसके लिए नाली का निर्माण जरूर कराएं। क्योंकि सड़क बन जाने के बाद जल निकासी नहीं होने से गंदगी पसरी रहती है। ऐसा कई जगहों पर सामने आया है। यह अत्यंत चिंताजनक है। आखिर घरों या आस पास का पानी कहां जाएगा उसके निकासी का इंतजाम जरूरी है। उन्होंने कहा कि नाली के लिए इस्टीमेट में तैयारी कर लें। उन्होंने कहा कि गड्ढा मुक्त सड़कों के गड्ढे को सही कराएं इसके अलावा जो सड़क नई बननी है उसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कांकाठेर पुलिया के निर्माण में देरी पर हुए नाराज
अमरोहा। सांसद दानिश अली ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांकाठेर में पुलिया के निर्माण में देरी पर नाराजगी जताई। एनएचएई के परियोजना निदेशक से सवाल किया, लेकिन वह माकूल जवाब नहीं दे सके। उन्होंने कार्यशैली में सुधार लाने की हिदायत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed