फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   onother died in fever at amroha

कटाई में बुखार से मौत, सलेमपुर में दहशत बरकरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
onother died in fever at amroha
गजरौला। ग्रामीण अंचलों में बुखार, वायरल, डेंगू और डेंगू आशंकित रोगियों की संख्या में कमी नहीं हो पा रही? तीन दिन पूर्व गांव सलेमपुर गोसांई में बुखार पीड़ित महिला समेत तीन लोगों की मौत के बाद अब गांव कटाई में एक ग्रामीण की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक वह बुखार से पीड़ित थे और दिल्ली में उनका उपचार चल रहा था। वहीं गांव लिसड़ई बुजुर्ग और कटाई में और भी कई ग्रामीण बुखार से ग्रस्त बताए जा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव सलेमपुर गोसांई में शिविर लगाकर 68 रोगियों का परीक्षण किया जबकि कई बुखार पीड़ितों ने सीएचसी पहुंचकर उपचार कराया।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात ब्लाक के गांव कटाई निवासी अफाक खां (42) की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। रविवार की सुबह गांव में ही स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। बेटे आकिब और अन्य परिजनों के मुताबिक वह कई दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहे थे। गजरौला और मेरठ में भी उनका इलाज कराया गया। बाद में उन्हें दिल्ली ले गए। गांव में फुरकान खान की पत्नी, मासूम खां और इसरार आदि को बुखार से पीड़ित बताया जा रहा है। वहीं लिसड़ई बुजुर्ग में भी बुखार का प्रकोप बना हुआ है। उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. योगेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को अवकाश के बावजूद वह दिन भर सीएचसी में ही रहे। ब्लाक क्षेत्र के लगभग बीस बुखार पीड़ितों को दवा भी दी। उन्होंने बताया कि सलेमपुर गोसांई में कैंप लगाकर 68 लोगों को दवा दी गई।
विज्ञापन

यदि किसी को भी बुखार अथवा डेंगू की शिकायत हो तो तत्काल सीएचसी गजरौला लेकर आएं। गांवों में सक्रिय अपंजीकृत चिकत्सकों के बहकावे में न आएं। सीएचसी में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं। मेरे मोबाइल नंबर 9412719451 पर कभी भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. योगेंद्र सिंह, सीएचसी अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed