फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Only 17 out of 53 complaints were resolved

थाना दिवस : 53 में से केवल 17 शिकायतों का हुआ निस्तारण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Only 17 out of 53 complaints were resolved
अमरोहा। संपूर्ण समाधान दिवस की तरह थाना दिवस में भी शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। फरियादी लगातार शिकायत दर्ज करा रहे हैं। बावजूद इसके समस्या जस की तस बनी हुई। ये स्थिति तब है जब थाना दिवस में राजस्व और पुलिस के अधिकारी मौजूद होते हैं। शनिवार को जिलेभर के थानों में 53 शिकायतें आई। इनमें से केवल 17 का निस्तारण हो सका है। बड़ी बात ये है कि पुलिस से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो रहा है, लेकिन राजस्व से जुड़ी शिकायतें ठंडे बस्ते में पड़ी है।
विज्ञापन

शनिवार को जिले के सभी थानों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। एसपी आदित्य लांग्हे ने सीओ सदर विजय कुमार राणा व नायब तहसीलदार योगेश कुमार के साथ डिडौली कोतवाली में जनशिकायतें सुनीं। फरियादियों से बात कर उनकी समस्या का निदान कराया। कहा कि पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर जाकर निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

कोतवाली में कुल नौ शिकायतें दर्ज की गई, जिसमें से चार का निस्तारण किया। इसके अलावा रजबपुर थाने में तहसीलदार भूपेंद्र सिंह व एसओ रमेश सहरावत ने शिकायत सुनीं, जिसमें चार शिकायत दर्ज की गई, जबकि दो का मौके पर निस्तारण हुआ। नगर कोतवाली में दो शिकायत सामने आई। जिनका निस्तारण नहीं हो सका। वहीं नौगावां सादात में 11 शिकायत दर्ज हुई, जिनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अमरोहा देहात थाना में सात में से दो का निस्तारण हुआ। मंडी धनौरा में एक और बछरायूं दो शिकायत दर्ज की गई। जिनमें से किसी का भी निस्तारण नहीं हुआ। हसनपुर में दो में से एक, सैदनगली में तीन में से एक, आदमपुर में नौ में से दो और रहरा थाने में आई तीन में एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article