फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Online cheating from student in the name of scholarship

छात्रवृत्ति के नाम पर छात्र से ऑनलाइन ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Online cheating from student in the name of scholarship
हसनपुर। खाते में छात्रवृत्ति भेजने के नाम पर ग्रेजुएशन के छात्र से ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव लठीरा निवासी कमल सिंह राणा क्षेत्र के एक डिग्री कालेज में ग्रेजुएशन का छात्र है। बुधवार की शाम को फोन पर एक कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से होने की बात कही। कहा कि तुम्हारे द्वारा भरे गए छात्रवृति फार्म में कुछ खामी है। इसका सुधार करना जरूरी है। गलती दुरुस्त होने पर ही खाते में छात्रवृत्ति भेजी जाएगी। इसके लिए फोन पे के माध्यम से चार हजार भेजने की मांग की। छात्र ने फोन पे पर धनराशि भेज दी। बृहस्पतिवार को ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान का कहना है कि मामले की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed