{"_id":"64f4ee11ad7c76205b048b74","slug":"one-year-old-girl-dies-in-collision-between-two-bikes-jpnagar-news-c-282-1-rmp1001-4742-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दो बाइकों की भिड़ंत एक साल की बच्ची की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दो बाइकों की भिड़ंत एक साल की बच्ची की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। शाहबाद-आंवला मार्ग पर टांडा गांव के पास रविवार को दोपहर बाद साढ़े तीन बजे दो बाइकों की भिड़ंत में राहुल, उनकी पत्नी सुमन, बेटी काव्या (1) व कामिनी (दो) और दूसरी बाइक पर सवार विकास और गोपी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने काव्या को मृत घोषित कर दिया। अन्य का इलाज चल रहा है।
जनपद बरेली के थाना सिरौली क्षेत्र के सोहना गांव निवासी राहुल अपनी पत्नी और बच्चियों के साथ अपनी ससुराल संभल के थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव अटवा बरी से अपने गांव लौट रहे थे। दूसरी दिशा से आ रहे बाइक सवार बरेली के आंवला क्षेत्र के कादरपुर गांव निवासी विकास और गोपी शाहबाद के भुड़ासी गांव में विकास की बहन के घर जा रहे थे।
शाहबाद के टांडा गांव के निकट दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों बाइकों पर सवार सभी छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से सभी घायलों को शाहबाद सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राहुल, उनकी बेटी काव्या और गोपी को रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने काव्या को मृत घोषित कर दिया। राहुल और गोपी का इलाज चल रहा है। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।