फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   One year old corona record broken in Amroha, 42 cases found

अमरोहा में कोरोना के 42 केस मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
One year old corona record broken in Amroha, 42 cases found
लोगों की लापरवाही से अमरोहा में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। एक साल पुराना रिकॉर्ड टूटा है। बुधवार को एक ही दिन छह बच्चों और 23 महिलाओं समेत कोरोना के 42 मरीज मिले हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेट कर चिकित्सकों की देखरेख में उपचार कराया जा रहा है। वहीं लगातार बड़ी तादाद में बढ़ते संक्रमण को देखकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि बुधवार सुबह आरटीपीसीआर लैब में करीब 500 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई। जिसमें 40 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि दो लोग एंटीजन जांच में संक्रमित पाए गए हैं। जनपद में सबसे ज्यादा जोया क्षेत्र में 14 लोग संक्रमित मिले हैं। मंडी धनौरा में 9, अमरोहा में 3, गजरौला में 1, रहरा में 6 और हसनपुर में 9 मरीज मिले हैं। संक्रमित मिले मरीजों की उम्र 6 से 70 साल तक की है। जिसमें छह बच्चे और 23 महिलाएं शामिल है। सीएमओ ने बताया कि सभी मरीजों को होम आइसोलेट कर चिकित्सकों की देखरेख में उपचार कराया जा रहा है। किसी भी मरीज में कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं है। इस दौरान सीएमओ ने सभी लोगों को एहतियात बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि जनपद में दो बड़े सामूहिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ है। जिसमें कांवड़ यात्रा और मोहर्रम का जुलूस है। दोनों आयोजनों में लोग बड़ी तादाद में एक दूसरे के संपर्क में आए हैं। कौन कोरोना संक्रमित है कौन नहीं। इसका किसी को पता नहीं था। इसका असर धीरे-धीरे दिखने लगा है। आने वाले एक सप्ताह के भीतर बड़ी तादाद में मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। इसलिए लोग सतर्कता बरतें और मास्क लगाकर घर से निकले। उन्होंने बताया कि बढ़ते संक्रमण को देखते सभी तैयारियां कर ली गई हैं। जिला अस्पताल और सभी सीएचसी एल-1 श्रेणी में रखते हुए 200 से अधिक बेड की व्यवस्था की गई है। 774 समितियों को सक्रिय कर दिया गया है। सीएचसी पर प्रत्येक समिति के हिसाब से दवाइयों की 20-20 किट दी गई है। फिर भी लोगों को सतर्कता बरतनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed