फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   One thousand tons of garbage will be disposed of every day in the dumping ground, the plant will start

डंपिंग ग्राउंड में होगा प्रतिदिन एक हजार टन कूड़े का निस्तारण, प्लांट शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
One thousand tons of garbage will be disposed of every day in the dumping ground, the plant will start
अमरोहा। नगर पालिका की ओर से कूड़ा निस्तारण के लिए डंपिंग ग्राउंड का शुभारंभ जिला अधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी एवं नगर पालिका चेयरमैन शशि जैन ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

ग्राम मौहम्मदपुर जत्ती स्थित नगर पालिका परिषद अमरोहा के ट्रंचिंग ग्राउंड में गत कई वर्षो से डम्प हुए कूड़े (लीगेसी वेस्ट) से जैविक खाद्य बनाने को 1 करोड़ 86 लाख की लागत से कार्यदायी संस्था सीएन्डडीएस (जल निगम) के माध्यम से बनाया गया है। सोमवार को इसका शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जनपद में अमरोहा नगर पालिका ऐसी पालिका है। जहां पर यह प्लांट स्थापित किया गया है। इसके लिए पालिकाध्यक्ष शशि जैन एवं पालिका प्रशासन बधाई के पात्र हैं। पीएम मोदी के निर्देश पर केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छ भारत मिशन के अर्न्तगत स्थापित इस प्लांट के माध्यम से कूड़े का वैज्ञानिक निष्पादन किया जाएगा। इससे वायू प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी। इसके साथ इससे बनने वाले खाद से जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा। खाद के प्रयोग से किसानों को अच्छा उत्पादन करने में मदद मिलेगी। प्लांट मैनेजर ने बताया कि इसकी क्षमता 1000 टन प्रतिदिन कूड़ा निस्तारण की है। जनपद में इस समय 62000 टन कूड़ा डंप किया हुआ है जोकि कई वर्षों से पड़ा था। इस प्लांट के लगने से लोगों को लाभ मिल सकेंगे। इस ट्रीटमेंट प्लांट के कई उत्पाद होंगे जिसमें कंपोस्ट खाद बनेगी तो वहीं जो प्लास्टिक होगी उसकी सीमेंट बनाई जाएगी। कूड़ा डंप से इससे निकलने वाली मेथेन गैस से शहरवासियों को निजात मिल सकेगी। जिससे लगातार वातावरण दूषित हो रहा है। इस दौरान अधिशासी अधिकारी डॉ बृजेश कुमार, पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं स्वच्छता प्रेरक अतुल कुमार जैन, सभासद फहीम शाहनवाज, मौहम्मद कमर नकवी, वसीम भारती, नूर फैजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed