{"_id":"64862b301a27571d800c15c6","slug":"one-killed-three-injured-in-tractor-and-car-collision-jpnagar-news-c-15-1-171535-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ट्रैक्टर और कार की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ट्रैक्टर और कार की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)।
दिल्ली हाईवे पर रजबपुर के पास कार और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। हादसे में गांव हिमायू नगर निवासी ट्रैक्टर चालक वीर सिंह (55) की मौत हो गई, जबकि कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव हिमायू नगर में रविवार को गांव निवासी राजवीर सिंह की मौत हो गई थी। दोपहर को वीर सिंह ट्रैक्टर-ट्राॅली से गांव के लोगों के साथ राजवीर के अंतिम संस्कार में गजरौला के तिगरी घाट पर गए थे। शाम के समय वीर सिंह ने ग्रामीणों को रजबपुर में उतार दिया और ट्रैक्टर में हाईवे स्थित पंप पर डीजल डलवाने जाने लगे। तभी मुरादाबाद की ओर से आ रही कार से ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। हादसे में वीर सिंह और कार सवार सौरभ चौधरी, वीरेंद्र कुमार व राजकमल निवासी मानसरोवर गार्डन थाना कीर्ति नगर दिल्ली घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां वीर सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वीर सिंह पेशे से किसान थे। मृतक के दो बेटे कपिल व सचिन हैं। पुलिस ने वीर सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि अभी मृतक पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। कार सवार घायलों को इलाज चल रहा है।