{"_id":"60b6a00d8ebc3e14c5302ffc","slug":"one-farmer-killed-in-corona-25-positive-including-4-children-jpnagar-news-mbd390831835","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित एक किसान की मौत, 4 बच्चों समेत 25 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित एक किसान की मौत, 4 बच्चों समेत 25 पॉजिटिव
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमित एक किसान की मंगलवार को मौत हो गई। जबकि तीन साल से लेकर 13 साल तक के चार बच्चों समेत 25 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में 320 केस एक्टिव हो गए हैं। जबकि 62 लोगों ने कोरोना को हरा दिया है।
सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि मंगलवार को 629 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई थी। जिसमें 17 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि ट्रूनेट और एंटीजन से 478 लोगों की जांच कराई गई है। इसमें 6 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि प्राइवेट लैब से दो लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में अमरोहा चार बच्चे, एक निजी चिकित्सक, व्यापारी, फैक्टरी कर्मचारी शामिल हैं। वहीं कोरोना संक्रमित धनौरा निवासी 52 वर्षीय किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक शवों का अंतिम संस्कार कराया गया। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक अब तक 16639 लोग संक्रमित मिले थे। अब कुल 320 मरीज सक्रिय चल रहे हैं।
यह है कोरोना की स्थिति (01 जून 2021)
संक्रमित------------25
मृतक---------------01
स्वस्थ---------------62
सक्रिय---------------320