फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   One day's salary deducted for seven employees absent in the meeting

Amroha News: बैठक में अनुपस्थित सात कर्मियों का एक दिन का वेतन काटा

Wed, 31 May 2023 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 31 May 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
One day's salary deducted for seven employees absent in the meeting
अमरोहा। यदि किसी वार्ड में सफाई एवं सर्वेक्षण के संबंध में कोई कमी दिखाई देती है तो संबंधित कर्मचारी, सफाई नायक व सफाई निरीक्षक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश ईओ ने पालिका में हुई बैठक में दिए। वहीं बैठक में अनुपस्थित सात कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए।
विज्ञापन

पालिका सभागार में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023, ओडीएफ प्लस प्लस, व जीएफसी सर्वे की तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य अनुभाग की बैठक हुई। अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार ने कहा कि समस्त कार्मिक अपने-अपने क्षेत्रों में होने वाले सर्वे के मद्देनजर आने वाली टीमों के लिए अपने वार्डों में तैयारी कर लें। जिससे सर्वेक्षण टीम के सामने किसी असहज न होने पड़े। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी वार्ड में सफाई एवं सर्वेक्षण के संबंध में कोई कमी दिखाई देती है तो संबंधित कर्मचारी, सफाई नायक व सफाई निरीक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर के वार्डों में भौगोलिक स्थिति में परिवर्तन होने के कारण कोई भी सफाई कर्मचारी, सफाई नायक यह कहकर सफाई कार्य से मना न करें कि अमुक क्षेत्र उसके वार्ड में नहीं है। यदि ऐसी शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित सफाई कार्मिक के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। बैठक से अनुपस्थित रहने पर निर्लेश कुमार, अनिल, सतीश, आनंद, राकेश, सुमित, अमित कुमार का एक दिन का वेतन काटे जाने के आदेश दिए। कहा कि भविष्य में कोई कर्मचारी बिना अनुमति अथवा पूर्व सूचना के बैठक से अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान वरिष्ठ स्वास्थ्य लिपिक छवि शर्मा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद इल्तेजा, जगत सिंह, वैशाली सोती, सहायक सफाई निरीक्षक साजिद जिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed