फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   One day salary withheld for 13 employees found absent

Amroha News: गैरहाजिर मिले 13 कर्मचारियों का एक दिन का रोका वेतन

Sat, 30 Sep 2023 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 30 Sep 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
One day salary withheld for 13 employees found absent
अमरोहा। मुख्य विकास अधिकारी ने शुक्रवार को विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। कई विभागों में समय से नहीं पहुंचने वाले 13 कर्मियों की अनपुस्थिति लगाते हुए उनके एक दिन का वेतन अथवा मानदेय रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को साढ़े दस बजे सबसे पहले सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कनिष्ठ सहायक फारूख अहमद अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। वहां महिला कल्याण अधिकारी सत्यमा सिंह तथा विधि सहायक सोनित अनुपस्थित मिलीं। जिला समाज कल्याण कार्यालय में सबसे ज्यादा कर्मी अनुपस्थित पाए गए। वहां निरीक्षण के दौरान प्रधान सहायक अशोक कुमार, कनिष्ठ सहायक राजकुमार, कनिष्ठ सहायक रूचि यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर नदीम खान, अरशद अली तथा कमल अनुपस्थित मिले। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर कमल, डीसी प्रीति काला, डीसी विनय प्रताप सिंह, लेखाकार मोहम्मद नसीम एवं कंप्यूटर ऑपरेटर हरिओम अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि अनुपस्थित कर्मियों के एक दिन का वेतन अथवा मानदेय काटने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed