फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   On the suspension of the partner, the inferior engineer raged, protested and expressed anger

Amroha News: साथी का निलंबन होने पर भड़के अवर अभियंता, धरना प्रदर्शन कर जताया रोष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
On the suspension of the partner, the inferior engineer raged, protested and expressed anger
अमरोहा। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के बैनर तले पदाधिकारियों ने साथी के निलंबन को लेकर एसई का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन देते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि एकमुश्त समाधान योजना को सफल बनाने के लिए प्रचार प्रसार की कोई व्यवस्था नहीं है। तत्काल ही बैनर, पंफ्लेट, स्टीकर की व्यवस्था की जाए। विद्युत बिल संशोधन के लिए किसी भी कैंप का आयोजन नहीं किया गया। खंड कार्यालय द्वारा धारा 135 के अंतर्गत चोरी में दर्ज रिपोर्ट के रेड ने नोटिस उपलब्ध नहीं कराया है। इसे उपलब्ध कराया जाए। ओटीएस के प्रचार प्रसार के लिए प्राइवेट, सरकारी वाहन उपलब्ध नहीं हुए हैं। अवर अभियंता यशवंत कुमार गौड़ का निलंबन तत्काल रद्द करें। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान अशोक, नीरज गुप्ता, यशवंत कुमार, संतोष कुमार, अब्दुल सलाम, श्रवण, नवीन कुमार, शाहिल, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed