फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   On suspicion of hoardings and board theft, the police picked up the junk

Amroha News: होर्डिंग्स व बोर्ड चोरी के शक में पुलिस ने कबाड़ी को उठाया

Wed, 05 Apr 2023 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 05 Apr 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
On suspicion of hoardings and board theft, the police picked up the junk
गजरौला। होर्डिंग्स व बोर्ड चोरी के शक में पुलिस ने कबाड़ी को उठाया है। उसके यहां पर चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस सामान बेचने वालों को तलाश कर रही है। उसके खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर छीतरा निवासी पुसविंदर सिंह का सिंह इंटरप्राइजेज नाम से होर्डिंग्स, बैनर और बोर्ड लगाने का काम है। चौपला पर उनका ऑफिस है। उनका आरोप है कि बीते छह महीने से उनके कई बोर्ड व होर्डिंग्स चोरी हो गए। अन्य लोगों के बोर्ड भी चोरी कर लिए गए। चोर को पकड़ने के लिए संयुक्त रूप से लगे थे। इसके लिए कबाड़ियों को निशाने पर रख उनके यहां निगरानी की जा रही थी। मंगलवार को वह और अन्य साथी चौपला पर एक कबाड़ी के यहां पहुंचे। उसके गोदाम में बोर्ड व होर्डिंग्स का सामान मिल गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस कबाड़ी को उठाकर लाई। थाना पुलिस ने बताया कबाड़ी के खिलाफ तीन अलग-अलग तहरीर मिल गई हैं। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed