फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   On seeing the drone, the villagers raised an alarm suspecting it to be a thief

Amroha News: ड्रोन को देखकर ग्रामीणों ने चोरों के शक में मचाया शोर

Wed, 09 Jul 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 09 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
On seeing the drone, the villagers raised an alarm suspecting it to be a thief
बछरायूं/कुआखेड़ा (अमरोहा)। रजबपुर क्षेत्र में चोरों के आतंक की दहशत क्षेत्र बनी हुई है। सोमवार रात आसमान में एक ड्रोन उड़ता देखकर ग्रामीण घबरा गए। उन्हाेंने चोरों की मौजूदगी का शोर मचा दिया। सूचना पर मलेशिया चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। हालांकि, उनको कोई ड्रोन दिखाई नहीं दिया, जबकि एक ग्रामीण ने मोबाइल फोन से ड्रोन की फोटो लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
विज्ञापन

रजबपुर क्षेत्र में चोरों के आतंक की वजह से आसपास के गांवों में भी चोरों की दहशत बनी है। ग्रामीण खुद ही रातभर जागकर पहरा दे रहे है। वह टोली बनाकर पहरा भी दे रहे हैं। सोमवार मध्य रात्रि के बाद पास के ही गांव बाखरपुर में ग्रामीणों को ड्रोन उड़ता दिखाई दिया। इस पर लोगों शोर मचाने लगे। फोन कर आसपास के गांवों में भी सूचना कर दी गई। सूचना पर मलेशिया चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। एक ग्रामीण ने ड्रोन की फोटो भी अपने फोन में कैद कर ली। प्रभारी निरीक्षक बछरायूं प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। वहां उस समय कोई ड्रोन नहीं दिखाई दिया। उनका कहना था कि पुलिस क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed