फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   On Dhanteras, money rained heavily in the Diwali of the markets

Amroha News: धनतेरस पर बाजारों की दिवाली में, खूब बरसा धन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
On Dhanteras, money rained heavily in the Diwali of the markets
अमरोहा। धनतेरस का पर्व मंगलवार को जिलेभर में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। उधर, धनतेरस से पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत भी हो गई। धनतेरस को लेकर बाजार गुलजार रहा। सुबह से देर रात तक लोगों ने खरीदारी की। हर वर्ग के लोग इस शुभ अवसर पर घरों में कुछ न कुछ सामान ले गए।
विज्ञापन

इसमें सबसे अधिक आभूषण संग वाहनों की बिक्री हुई। दोपहिया और चार पहिया वाहन के अलावा कपड़ों, बर्तन व इलेक्ट्रानिक उत्पादों की भी जबर्दस्त बिक्री हुई। कारोबारियों के अनुसार इस बार जिलेभर में 60 से 65 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। मंगलवार को धनतेरस मनाए जाने के साथ ही दिवाली के पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत हो गई है। सुबह से लेकर देर रात तक शहर के बाजारों में बर्तनों की खनक गूंजती रही। धनतेरस पर्व पर धातु खरीदना शुभ माना जाता है, इसलिए लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार शगुन के तौर पर सोने-चांदी के आभूषण भी खरीदे।
विज्ञापन

शहर में सर्राफा और बर्तन की दुकानों पर भीड़ जुटी रही। इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद की दुकानों पर भी जमकर खरीदारी हुई। शहर के कोट, बड़ा बाजार, जट बाजार, मंडी चौब, लकड़ा बाजार, बटवाल नई बस्ती समेत अन्य जगह दुकानों पर लोगों का तांता लगा रहा। ग्राहकों की अच्छी भीड़ उमड़ने से दुकानदारों के भी चेहरे खिले रहे। बर्तनों के अलावा दीपावली पर घर को सजाने के लिए बिजली के बल्बों की रंगीन झालरों, वंदनवारों, कंदील, झूमर आदि की खरीदारी भी लोगों द्वारा की गई। वहीं, दीया, खील-खिलौना, कंदील, झालर, मिठाई आदि की लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबार से उत्साहित हैं व्यापारी
व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के जिलाध्यक्ष मनोज खत्री टंडन ने बताया कि धनतेरस पर जिलेभर में जमकर खरीदारी हुई। सराफ, कपड़े, इलेक्ट्राॅनिक उत्पाद, बाइक आदि की खूब खरीदारी हुई। उन्होंने बताया कि अनुमान के मुताबिक धनतेरस पर 60 से 65 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। जिससे व्यापारी वर्ग खासा उत्साहित है। जबकि, आने वाले दो दिन और भी कारोबार होगा।
झाड़ू खरीदकर घर ले गए लोग
अमरोहा। धनतेरस के दिन झाड़ू की खरीदारी शुभ माना जाता है। इसलिए बाजार में कई जगह झाड़ू की दुकान भी सजी थीं। लोगों ने झाड़ू की जमकर खरीदारी की। हर वर्ग के लोगों ने झाड़ू खरीदने में उत्सुकता दिखाई। संवाद
खूब बिके आभूषण संग चांदी के सिक्के

अमरोहा। सोने-चांदी के आभूषणों का कारोबार भी अच्छा रहा। कई दुकानों पर भीड़ रही। आभूषण के साथ लोगों ने चांदी सिक्कों की जमकर खरीदारी की। इसके अलावा लक्ष्मी गणेश की चांदी की मूर्ति व अन्य आभूषण भी खरीदे। सराफा बाजार गुलजार रहा। संवाद
टीवी, फ्रिज व मोबाइल फोन भी बिके

अमरोहा। इलेक्ट्रानिक उत्पादों की भी खूब बिक्री हुई। टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, कंप्यूटर, लैपटाप, मोबाइल आदि की सबसे अधिक बिक्री होती रही। नगर के कुछ बड़े प्रतिष्ठानों पर रात तक ग्राहकों का तांता लगा रहा। संवाद


संबंधियों के लिए गिफ्ट पैक कराए
हसनपुर। धनतेरस व दिवाली के त्योहार को लेकर बाजार में लोगों की खूब भीड़ दिखाई दे रही है। बर्तन, आभूषण, सजावट, मिठाई की दुकान से लेकर कपड़े और आतिशबाजी की दुकानों पर जमकर खरीदारी हो रही है। ई-रिक्शा की वजह से बाजार में जाम की स्थिति बन रही थी, इसलिए पुलिस ने ई-रिक्शा को बाजार में प्रवेश पर रोक लगा दी है। उधर, सैदनगली, ढबारसी और आदमपुर के बाजार में भी जमकर खरीदारी की जा रही है। लोग अपने रिश्तेदारों को देने के लिए दिवाली गिफ्ट पैक करा रहे हैं। हसनपुर में श्रीमति सुखदेवी इंटर कालेज के मैदान में आतिशबाजी का बाजार का आयोजन किया गया है। जहां पिछले दो दिनों से खरीदारी की जा रही है।

भीड़ के चलते चौपला पर लगा जाम
गजरौला। धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषणों, सिक्कों, तांबा, पीतल के बर्तनों की खूब बिक्री हुई। सुबह से ही बाजार में खरीदारों का सैलाब उमड़ा। खरीदारों से दिन भर बाजार गुलजार रहा। शाम तक बाजार में खरीदारों की भीड़ लगी रही। इसके कारण चौपला पर जाम भी लग गया। इंदिरा चौक से लेकर बस्ती तक और बुध बाजार में खाद गुर्जर चौराहा से रेलवे स्टेशन तक दुकानें सज गई हैं। सोने-चांदी की आभूषणों की दुकानों पर खरीदारों का सैलाब इस कदर उमड़ा कि बाजार में भीड़ लगी रही। चौपला पर जाम की स्थिति बनी रही। झाड़ू की जमकर बिक्री हुई। सुरक्षा के लिए इंस्पेक्टर सुधीर कुमार पुलिस बल के साथ नगर में गश्त करते रहे। उधर सराफा बाजार में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article