फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   On demand of dowry, married woman was beaten and thrown out of the house, case filed

Amroha News: दहेज की मांग पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, केस

Thu, 28 Nov 2024 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 28 Nov 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
On demand of dowry, married woman was beaten and thrown out of the house, case filed
अमरोहा। दहेज की मांग पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने में पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अमरोहा के मोहल्ला सराय कोहना जियारत वाली गली निवासी रिजवाना की शादी तीन फरवरी 2020 को बुलंदशहर जिले के अहमदगढ़ अड्डा निवासी नदीम के साथ हुई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि पति और ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर रिजवाना से मारपीट करने लगे। 16 अक्तूबर 2024 को ससुराल वालों ने मारपीट करके रिजवाना को दो बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। दहेज में बुलेट और एक लाख रुपये की मांग की। महिला अपने मायके में रह रही है। आरोप है कि 20 अक्तूबर की दोपहर रिजवाना घर पर थी। तभी ससुराल वाले घर में घुस आए और दहेज की मांग दोहराई। विरोध करने पर मारपीट की। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी भाग गए। आरोपियों ने तीन तलाक देने की भी धमकी दी है। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी से की। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में पति नदीम, ससुर इश्हाक, सास शहनाज, ननद निशा व नाहिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दहेज की मांग पर मारपीट और जेठ ने की दुष्कर्म की कोशिश

गजरौला। दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। जेठ ने महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने पति सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी जून 2024 में जोया निवासी युवक के साथ हुई थी। युवती का आरोप है कि जेठ उस पर बुरी नीयत रखता था। पति, सास, ससुर व ननद जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल बोलकर उसे प्रताड़ित करते थे। जेठ ने अकेला देखकर कई बार उसके साथ अश्लील हरकत की। 18 अक्तूबर को जेठ कमरे में आया। उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। अगले दिन ससुराल वालों ने गाली-गलौज करते हुए दहेज में बाइक की मांग दोहराई। उसे पीटा। जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। थाना पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। उसने एसपी से गुहार लगाई। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि पति व जेठ सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article