फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   On abusing, the welder was killed by hitting him with a stick and rod

Amroha News: गाली देने पर डंडे व सरिये से वार कर की थी वेल्डर युवक की हत्या

Sat, 05 Aug 2023 12:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 05 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
On abusing, the welder was killed by hitting him with a stick and rod
गजरौला (अमरोहा)। मां की गाली देने पर चौहानपुरी मोहल्ले के युवक लोकेश की डंडे व सरिये से वार कर हत्या की गई थी। पुलिस ने एक हत्यारोपी रंजीत को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर झाड़ियों से हत्या में इस्तेमाल डंडा बरामद किया। जबकि दूसरा हत्यारोपी आलम पुलिस के हाथ नहीं लगा। उसकी तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी।
विज्ञापन

सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि लोकेश के परिजनों के मुताबिक वह सोमवार की रात साढ़े नौ बजे रेलवे लाइन पर गंभीर हालत में घायल मिला था। उसे उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया था। जहां से रेफर कर दिया गया था। परिजन मेरठ लेे जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने मोहल्ले के ही रंजीत, कांछी और दो अज्ञात पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गहनता से छानबीन की। जांच में सामने आया कि घटना स्थल पर मृतक ने मोहल्ले के ही रंजीत, कांछी, चमन बाग मोहल्ले के आलम के साथ शराब पी। बोतल में जब शराब नहीं बची तो रंजीत व आलम ने और लाने के लिए कहा, लेकिन लोकेश ने इनकार कर दिया। इस पर आलम ने लोकेश को मां की गाली देते हुए कहा कि पहले भी पीकर चला गया था। गाली देने का विरोध करने पर मारपीट हो गई। आलम व रंजीत ने डंडे व सरिये से उस पर वार कर दिए। रंजीत को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आलम हाथ नहीं लगा है। रंजीत को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन



रिपोर्ट से निकलेगा कांछी का नाम
लोकेश की गैर इरादतन हत्या में दो नामजद किए गए थे, लेकिन छानबीन में सामने आया कि कांछी ने नहीं बल्कि रंजीत व आलम ने उसकी हत्या की। इसलिए कांछी का नाम हत्या की रिपोर्ट से निकाला जाएगा। वह पुलिस की हिरासत में था। पुलिस ने उसे घर भेज दिया। उधर मृतक अनुसूचित जाति का है। जबकि हत्यारोपियों में एक हिंदू धुना व दूसरा मुस्लिम है। इसलिए गैर इरादतन हत्या की धारा के साथ ही एससी व एसटी एक्ट की वृद्धि की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed