{"_id":"6802ba54267503e70201d41b","slug":"old-mans-photo-edited-and-photos-of-ips-and-bjp-leader-put-in-place-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-138271-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बुजुर्ग के फोटो एडिट कर आईपीएस और भाजपा नेता का फोटो लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बुजुर्ग के फोटो एडिट कर आईपीएस और भाजपा नेता का फोटो लगाया
विज्ञापन
नौगांवा सादात।
सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की फोटो एडिट कर उनके साथ एक आईपीएस और भाजपा नेता का फोटो लगाकर फेसबुक पर अपलोड कर दिया। आपत्तिजनक फोटो देखकर परिजनों के होश उड़ गए। मामले में अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
यह मामला नौगांवा सादात थानाक्षेत्र का है। क्षेत्र में एक कारोबारी का परिवार रहता है। कुछ दिन पहले कारोबारी के पिता डॉक्टर से दवा लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में ई-रिक्शा चालक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। कारोबारी के बेटे ने आसपास लोगों की मदद से घायल दादा को अस्पताल में भर्ती कराया। तभी किसी ने उनकी फोटो चोरी कर एडिट कर लिया।
फोटो को फेसबुक पर न्यूज नौगांवा सादात के नाम से बने अकाउंट पर अपलोड कर वायरल कर दिया। फोटो में घायल बुजुर्ग के साथ उनके पोते, एक आईपीएस और एक भाजपा नेता की फोटो लगाई गई, जिस पर कुछ गलत शब्द भी लिखे गए है।
विज्ञापन
फेसबुक पर फोटो देखकर परिजनों के होश उड़ गए। कारोबारी ने नौगांवा सादात थाने में तहरीर देकर फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाने वाले व्यक्ति की जांच कर कार्रवाई की मांग की। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट का तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।