{"_id":"63e6a5a17c5139c4d602c0a0","slug":"old-man-returning-from-daughters-house-died-in-an-accident-jpnagar-news-c-15-1-50502-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: बेटी के घर से लौट रहे बुजुर्ग की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: बेटी के घर से लौट रहे बुजुर्ग की हादसे में मौत
Sat, 11 Feb 2023 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 11 Feb 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
जोया। संभल जनपद के असमोली थानाक्षेत्र में रहने वाली बेटी के घर से लौट रहे बुजुर्ग सलेख कुमार (65) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बस से उतरकर पैदल घर जा रहे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर मालीखेड़ा में सलेख कुमार का परिवार रहता है। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। बेटी की शादी असमोली थानाक्षेत्र के गांव तारापुर में हुई है। बेटे सुरेश कुमार के मुताबिक उसके पिता सलेख कुमार बुधवार को दारापुर गए थे
बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे वह असमोली से बस में सवार होकर घर लौट रहे थे। संभल चौराहे पर बस से उतरकर वह पैदल गांव जा रहे थे। तभी पीछे से किसी अज्ञात वाहन के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में सलेख कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल संजय कुमार को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में सुरेश कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।