फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   old man died in home suspect murder

घर में बुजुर्ग का शव मिला, हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
old man died in home suspect murder
रूखालू। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रूखालू में अपने ही घर में बुजुर्ग किसान का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बुजुर्ग के गले पर निशान मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटे ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि शाम तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

मूलरूप से आदमपुर थाना क्षेत्र के सिमथला गांव निवासी मुन्नी लाल पेशे से किसान थे। वह पिछले दो साल से हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रूखालू में अपने बेटे के साथ रहते थे। उनके परिवार में बेटा सोमपाल के अलावा पुत्रवधु और पोता हैं। घरेलू विवाद के चलते करीब एक साल से सोमपाल की पत्नी गीता भी अपने बच्चे को लेकर मायके में रहती थी। लिहाजा घर में पिता-पुत्र रहते थे। शुक्रवार की दोपहर सोमपाल क्षेत्र के गांव दिपपुर में शादी समारोह में गया था। जबकि पिता घर पर थे। रात करीब आठ बजे वह घर वापस आया तो मुन्नीलाल लिहाफ ओढ़कर चारपाई पर पड़े थे। इस दौरान सोमपाल ने लिहाफ हटाया तो मुन्नीलाल को मृत अवस्था में पाया। यह देख सोमपाल की चीख निकल गई। तभी ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में निजी चिकित्सक को बुलाया गया। जिसने मुन्नीलाल को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। मुन्नीलाल के गले पर निशान मिले हैं। बेटे सोमपाल ने भी हत्या का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed