{"_id":"6a554cd17196a7d521004f08","slug":"officials-set-out-to-review-preparations-for-the-kanwar-yatra-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-168080-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने निकले अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने निकले अफसर
विज्ञापन
अमरोहा। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से सोमवार को डीएम डॉ. नितिन गौड़ और एसपी लखन सिंह यादव ने जिले के विभिन्न कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बिजनौर-अमरोहा मार्ग पर याहियापुर, मखदूमपुर, बीलना बॉर्डर, धनौरा तहसील के बिजनौर सीमा क्षेत्र तथा गजरौला की कुमराला पुलिस चौकी सहित प्रमुख स्थानों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों, पेयजल, यातायात प्रबंधन और रूट डायवर्जन की तैयारियों की स्थिति देखी गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
डीएम ने अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराने, कांवड़ मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यात्रा मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और सीसीटीवी कैमरों से लगातार मॉनिटरिंग होगी। उन्होंने सभी ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नौगावां सादात के एसडीएम शशिभूषण पाठक, धनौरा के एसडीएम शैलेश कुमार दुबे तथा सीओ अंजलि कटारिया भी मौजूद रहीं।