फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Officers will inspect the day -wise gaushala

Amroha News: दिवस वार गोशाला का निरीक्षण करेंगे अधिकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Officers will inspect the day -wise gaushala
गजरौला। हसनपुर की गोशाला प्रकरण के बाद अब अधिकारी सजग हो गए हैं। इसके तहत गजरौला बीडीओ ने समस्त सहायक विकास अधिकारियों व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के दिन निर्धारित कर दिए हैं। उनको दिवस वार गोशाला का मौके पर जाकर निरीक्षण कर रिपोर्ट मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हसनपुर स्थित नगर पालिका की गोशाला में बीते दिनों जिंदा गाय को गड्ढे में दबाए जाने का मामला सामने आया। जिससे जिले की बड़ी फजीहत हुई। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए डीएम राजेश कुमार त्यागी ने हसनपुर एसडीएम भगत सिंह को हटाकर जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया। कई कर्मचारी निलंबित कर दिए गए।
विज्ञापन

गजरौला बीडीओ अरुण कुमार ने ब्लाॅक की मोहम्मदाबाद स्थित गोशाला में संरक्षित गोवंशीय पशुओं की प्रतिदिन निगरानी के लिए दिन के हिसाब से सहायक विकास अधिकारियों व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी है। एडीओ (पंचायत ) राजवीर सिंह सोमवार, एडीओ (सहकारी) संदीप कुमार मंगलवार को गोशाला का निरीक्षण कर बीडीओ को रिपोर्ट सौंपगे। खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी प्रांतीय रक्षक दल अश्विनी कुमार बुधवार को, एडीओ (आईएसबी) मनोज सिंह बृहस्पतिवार व शुक्रवार को गोशाला का निरीक्षण कर बीडीओ को यह रिपोर्ट सौंपेंगे कि गोशाला में पशुओं को क्या चारा दिया गया। पानी सही दिया गया या नहीं। कोई पशु बीमार तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ (समाज कल्याण) आकाश पाल को प्रत्येक शनिवार गोशाला का निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बीडीओ का कहना है कि दिवस वार निरीक्षण में लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed