फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   officers upset due to boycott of doctors...

चरेकित्सकों के कार्य बहिष्कार से छूटे अफसरों के पसीने, तहरीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
officers upset due to boycott of doctors...
अमरोहा। कोरोना संक्रमित को घर से अस्पताल शिफ्ट कराने गए चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारियों से गाली-गलौज और धमकी के खिलाफ मुखर हुए डॉक्टरों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। इस कारण चार घंटे तक जोया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी ठप रही। चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार से अफसरों के पसीने छूट गए। डीएम के निर्देश पर सीएमओ सहित कई अफसर जोया सीएचसी पहुंचे। आक्रोशित डॉक्टरों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद डॉक्टर के अपने कार्य पर लौटे। वहीं डॉक्टरों ने आरोपी पर कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

आठ अक्तूबर को जोया रोड स्थित आरजू एन्क्लेव में युवती कोरोना संक्रमित निकली थी। चिकित्सकों ने उसे होम आइसोलेट कर दिया था, लेकिन, दस अक्तूबर को कोविड-19 के जिला नोडल अधिकारी के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. मेराज टीम के साथ युवती को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए लेने गए थे। आरोप है कि टीम ने संक्रमित युवती के परिजनों के संपर्क किया, तो तभी उसके भाई ने स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। टीम के साथ गाली-गलौज की और देख लेने की धमकी दी। जमकर हंगामा किया। इस घटना से चिकित्सकों का आक्रोश भड़क गया। उन्होंने प्रकरण की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। कार्रवाई की मांग की। रविवार की शाम पीड़ित स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हंगामा किया और कार्य बहिष्कार की धमकी दे डाली। चिकित्सकों की धमकी को संबंधित अफसरों ने हल्के में लिया तो पीड़ित चिकित्सकों का गुस्सा और बढ़ गया। सोमवार की सुबह जोया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। ओपीडी बंद करने के साथ कोरोना मरीजों की जांच भी बंद कर दी गई। चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार से अफसरों में हड़कंप मच गया। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर सीएमओ सौभाग्य प्रसाद अन्य कई चिकित्सकों के साथ मौके पर पहुंचे और डॉक्टरों को समझाकर शांत किया। सीएमओ के द्वारा कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद आक्रोशित डॉक्टर कार्य पर लौट आए। सुबह आठ बजे से 12 बजे तक चिकित्सक कार्य बहिष्कार पर रहे। बाद में आरआरटी टीम जोया की तरफ से संक्रमित युवती के भाई के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed