फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Officers should review IGRS portal daily: DM

अधिकारी प्रतिदिन करें आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Officers should review IGRS portal daily: DM
डीएम बीके त्रिपाठी ने कहा कि अधिकारी प्रतिदिन आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा करें। सभी शिकायतों का निराकरण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

वह सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा विभाग वार कर रहे थे। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके विभाग में लंबित और डिफाल्टर शिकायतों की संख्या के बारे में बताया।
विज्ञापन

कहा कि अधिकतर विभागों के बड़ी संख्या में शिकायतें लंबित हैं, जो बहुत बड़ी लापरवाही है। इसलिए लंबित शिकायतों में मुख्यमंत्री, राजस्व, संपूर्ण समाधान दिवस , पूर्ति, पंचायत विभाग सहित अन्य शिकायतें शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी डिफाल्टर शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करें। राजस्व संबंधी शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर किया जाए। शिकायतकर्ता पूर्ण रूप से संतुष्ट होना चाहिए। डीएम ने सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण करने में बिल्कुल भी देरी न करें। यह सरकार की प्राथमिकताओं में हैं। कहा कि मार्किंग करने में देरी होने पर जिले की रैंकिंग खराब होती है। जैसे ही पोर्टल पर शिकायत प्राप्त हो तुरंत उस पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। इस दौरान एडीएम भगवान शरण, सीडीअबो चंद्र शेखर शुक्ल, सभी एसडीएम और तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed