{"_id":"67d1ecc313709022360f3ee6","slug":"officers-should-deal-strictly-with-those-who-spoil-the-atmosphere-dig-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-135989-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटें अधिकारी : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटें अधिकारी : डीआईजी
Thu, 13 Mar 2025 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। डीआईजी मुनीराज जी ने शहर में पैदल मार्च कर लोगों से मिलजुल कर त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें। कोई नई परंपरा न डालें।
बुधवार शाम डीआईजी एसपी कार्यालय पहुंचे। अधीनस्थों के साथ बैठक की। होली और दूसरे जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि होलिका दहन से लेकर रंग खेलने और जुमा की नमाज सकुशल संपन्न कराने तक सभी प्वाइंट पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस की टीमें अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगी। कहा कि कोई भी नई परंपरा नहीं डालें। माहौल खराब वालों से सख्ती से निपटा जाए।
पुलिस लगातार धर्मगुरुओं के संपर्क में रहे। सीसीटीवी से निगरानी करने पर जोर दिया। इसके बाद डीआईजी ने शहर कोतवाली क्षेत्र का मार्च किया। टीपी नगर चौराहा से बिजनौर रोड, बाजार बटवाल, कोट चौराहा, मंडी चौब चौराहा, हिंदू कालेज से वापस टीपीनगर चौराहा तक पैदल घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। लोगों से मिलजुल कर त्योहार मनाने की अपील की।
विज्ञापन
इस दौरान एसपी अमित कुमार आनंद, एएसपी राजीव कुमार सिंह, सीओ अरुण कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर व टीएसआई धर्मेंद्र खोखर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।