फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   officers of electricity department said that if sent to dharna of Bhakiyu they commit self immolation In Amroh

बिजली अफसर बोले: भाकियू के धरने में भेजा तो कर लेंगे सामूहिक आत्मदाह, कहा- उन्हें न भेजा जाए अकेला

Tue, 27 Sep 2022 11:00 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 27 Sep 2022 11:00 PM IST
सार

भाकियू ने विद्युत वितरण खंड प्रथम पर धरने का एलान किया है। ऐसे में बिजली अधिकारियों ने कहा है कि अगर उनको जबरन मौके पर भेजा गया तो वे कलक्ट्रेट में सामूहिक आत्मदाह कर लेंगे।

विज्ञापन
officers of electricity department said that if sent to dharna of Bhakiyu they commit self immolation In Amroh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिजली बिल और जुर्माने की रकम जमा करने को लेकर भाकियू टिकैत गुट व बिजली विभाग के अधिकारी आमने-सामने आ गए हैं। भाकियू ने जहां विद्युत वितरण खंड प्रथम पर धरने का एलान किया है। वहीं बिजली अधिकारियों ने कहा है कि अगर उनको जबरन मौके पर भेजा गया तो वे कलक्ट्रेट में सामूहिक आत्मदाह कर लेंगे।

विज्ञापन


अधिशासी अभियंता (विद्युत) ने डीएम बीके त्रिपाठी को दिए पत्र में कहा है कि भाकियू टिकैत गुट के युवा जिला उपाध्यक्ष ने एक्सईएन प्रेमपाल सिंह के साथ नगलिया के किसान श्याम सिंह के बिजली बिल भुगतान, जुर्माने को कम करने के लिए दबाव बनाया। इनकार करने पर कहा है कि जनपद में नौकरी करनी है तो किसान यूनियन के अनुसार काम करना पड़ेगा, नियम कायदे हमें मत समझाओ। इससे बिजली अधिकारी व कर्मचारियों में रोष है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि भाकियू की किसी भी बैठक में जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए उन्हें अकेला न भेजा जाए। अगर ऐसा हुआ तो वे धरना स्थल पर जाने की बजाय कलक्ट्रेट परिसर में सामूहिक आत्मदाह कर लेंगे। उधर, भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह ने कहा कि नगलिया के किसान श्याम सिंह का नलकूप का वैध कनेक्शन है। अधिकारियों ने कागजों में उनकी बिजली आपूर्ति काट दी। चेकिंग के दौरान उनपर बिजली चोरी में भारी भरकम जुर्माना जमा कराने को कहा गया है। इसी को लेकर वार्ता हुई थी। भाकियू की ओर से बुधवार को विद्युत वितरण खंड प्रथम पर धरना आयोजित किया जा रहा है जिसमें बिजली अधिकारियों को बुलाने की मांग की गई है। चेकिंग के नाम पर किसानों का उत्पीड़न बंद होना चाहिए।

मेरे संज्ञान में आया है कि संगठन के कुछ लोगों ने अधिकारियों-कर्मचारियों को धमकी दी है। व्यक्तिगत कामों के लिए दबाव बनाया जा रहा है। बिजली अधिकारी कर्मचारी किसानों की सेवा के लिए हैं, लेकिन संगठन के नाम पर व्यक्तिगत काम के लिए दबाव बनाना ठीक नहीं है। -संजीव सिंह राजवंशी,  अधीक्षण अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed