फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Officers of Bhakiyu Shankar protested regarding their demands

Amroha News: मांगों को लेकर भाकियू शंकर के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Officers of Bhakiyu Shankar protested regarding their demands
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

विद्युत विभाग की समस्याओं व धान क्रय केंद्रों धान खरीद जल्द शुरू कराने समेत विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन शंकर ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। बाद में मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
बुधवार को भाकियू शंकर के तमाम पदाधिकारी हसनपुर तहसील पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि हसनपुर में सरकारी धान क्रय केंद्रों पर किसानों से धान नहीं खरीदा जा रहा है। जिस कारण खुले आढ़त पर किसान धान बेचने को मजबूर हो रहा है। प्रशासन द्वारा किसानों की धान खरीद जल्द से जल्द सुनिश्चित कराई जाए। आरोप लगाया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा मनमानी की जा रही है। जिस पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

सबलपुर शुमाली गांव में गन्ना क्रय केंद्र खुलवाया जाए, चीनी मिल से इस गांव की दूरी लगभग 20 किलोमीटर है। किसानों की खतौनी में गलत तरीके से दर्ज हुए हिस्सों को अभियान चलाकर सही कराया जाए। हसनपुर चीनी मिल का विस्तारीकरण करते हुए वर्तमान पेराई सत्र के लिए गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंतल घोषित किया जाए। कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया कि संगठन कल यानी बृहस्पतिवार को शाम नौचंदी एक्सप्रेस से मेरठ, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद बरेली से पदाधिकारी समस्याओं के निस्तारण करने हेतु गन्ना आयुक्त व प्रमुख सचिव गन्ना संस्थान लखनऊ को कूच करेंगे। धरने में चौधरी धर्मवीर सिंह, हरि सिंह प्रधान, प्रधान निजाम,हरपाल सिंह शेर सिंह राणा,राकेश चौहान, कैप्टन वीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed