फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Officers found disturbances at wheat purchasing centers

गेहूं क्रय केंद्रों पर अफसरों को मिलीं अव्यवस्थाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Officers found disturbances at wheat purchasing centers
अमरोहा। गेहूं खरीद के हालात को जानने के लिए मंगलवार को डीएम और एडीएम अलग अलग क्षेत्रों में निकले। निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्रों में मनमानी का मामला सामने आ गया। डीएम के छापेमारी में जोया में क्रय केंद्र प्रभारी अनुपस्थित मिले। इसके बाद डीएम के तेवर तल्ख हो गए। उन्होंने नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। एडीएम वित्त और राजस्व के हसनपुर और गंगेश्वरी ब्लॉक के क्रय केंद्रों के निरीक्षण में छपना क्रय केंद्र बंद मिला। उन्होंने क्रय केंद्र के प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। गंगेश्वरी क्रय केंद्र में बोरे नहीं मिलने पर पीसीएफ के प्रभारी और एआर कोऑपरेटिव को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कार्रवाई से हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्र ने मंगलवार को डीआरएमओ को कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में तलब किया। खरीदारी के बारे में जानकारी ली। क्रय केंद्र में किसानों की सुविधाओं के बारे में पूछताछ की लेकिन जवाब नहीं दे सके। इसके बाद वह जोया क्रय केंद्र में पहुंचें। क्रय केंद्र प्रभारी महफूज अली के अनुपस्थित मिलने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। लक्ष्य के सापेक्ष कम खरीदारी पर नाराजगी जताई। कहा कि केवल 124.80 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। ग्राम प्रधानों से संपर्क कर अधिक संख्या में पंजीयन करा गेहूं खरीदने के निर्देश दिए। किसान इंद्रपाल सिंह ने बताया कि बोरा नहीं मिलने के बारे में बताया। इसके अलावा तौल में आनाकानी करने का आरोप लगाया। इसके अलावा एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह हसनपुर क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने आठ क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। हसनपुर मंडी के बाद वह पीसीएफ छपना में पहुंचे। क्रय केंद्र में ताला लटकता मिला। उनका माथा ठनक गया। क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने गंगेश्वरी, घोरौट में जानकारी ली। प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा गंगेश्वरी क्रय केंद्र में बोरा नहीं मिला। उन्होंने पीसीएफ के जिला प्रभारी और एआर कोऑपरेटिव को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

क्रय केंद्र में पानी की व्यवस्था, तौल मशीन सही रखें
अमरोहा। क्रय केंद्र में किसानों के बैठने के स्थान, पीने का पानी का इंतजाम किया जाए। इसके अलावा क्रय केंद्रों में बोरा, तौल मशीन को सही रखने का निर्देश दिए। दुबारा निरीक्षण में खामिया मिलने पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed