{"_id":"670086dafb423d58d90b75d4","slug":"obscene-photos-and-videos-of-a-teacher-were-made-viral-on-instagram-by-creating-a-fake-id-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-126950-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: इंस्टाग्राम पर शिक्षक की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो-वीडियो किए वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: इंस्टाग्राम पर शिक्षक की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो-वीडियो किए वायरल
विज्ञापन
अमरोहा।
इंस्टाग्राम पर शिक्षक की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील वीडियो और फोटो वायरल कर दिए। वहीं, उनकी शिक्षिका पत्नी के फोटो को भी एडिट करके गलत टिप्पणी करते हुए शेयर कर दिए। मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
अमरोहा के एक कंपोजिट विद्यालय में बिजनौर निवासी पति-पत्नी सहायक अध्यापक हैं। आरोप है कि कुछ दिन पहले किसी ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शिक्षक के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर पहले तो अश्लील वीडियो और फोटो वायरल किए। इसके बाद शिक्षक की पत्नी के फोटो को किसी के साथ एडिट करके अपलोड कर दिया। साथ ही उन फोटो पर अभद्र टिप्पणी भी की। पीड़ित ने मामले की शिकायत अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।