फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Obscene photo of female BJP leader sent home, case filed against couple

Amroha News: महिला भाजपा नेता की अश्लील फोटो घर भेजी, दंपती पर मुकदमा

Thu, 27 Feb 2025 12:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 27 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Obscene photo of female BJP leader sent home, case filed against couple
अमरोहा। महिला भाजपा नेता के अश्लील फोटो बनाकर बिजनौर के दंपती ने उनके घर कोरियर से भेज दिए। उनको ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी। रुपये नहीं देने पर अश्लील फोटो को रिश्तेदारियों में भेजकर बदनाम करने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बिजनौर के पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अमरोहा में रहने वाले व्यापारी की पत्नी भाजपा नेता हैं। वह अपने समाज के एक संगठन में पदाधिकारी और एक बीमा कंपनी की एजेंट भी हैं। आरोप है कि बिजनौर जिले के शिवाला कलां थानाक्षेत्र के झुझैला के रहने वाले मुकुदेव शर्मा ने उनकी नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये नकद लिए थे। बाद में उसने न तो नौकरी लगवाई और न रुपये वापस किए। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी रंजिश के चलते मुकुदेव शर्मा ने अपनी पत्नी प्रियंका त्रिपाठी के साथ मिलकर महिला भाजपा नेता के अश्लील फोटो बना लिए और कोरियर के माध्यम से उनके घर पर भेज दिए। इतना ही नहीं एक पेपर पर अपशब्द भी लिखकर भेजा। उनका आरोप है कि मुकुदेव शर्मा लगातार फोन पर मुकदमा वापस लेने के लिए धमका रहा है। अश्लील फोटो रिश्तेदारियों में भेजने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये नहीं देने पर अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की भी धमकी दी है। दंपती की हरकतों के कारण महिला भाजपा नेता मानसिक रूप से परेशान हैं। पीड़ित महिला भाजपा नेता ने मामले की शिकायत एसपी अमित कुमार आनंद से की। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी मुकुदेव शर्मा और उसकी पत्नी प्रियंका त्रिपाठी के खिलाफ जबरन वसूली करने और किसी व्यक्ति के सम्मान को ठेस पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed