फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   oath administered to executive

Amroha News: हसनपुर तहसील बार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई गई शपथ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
oath administered to executive
हसनपुर। तहसील बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कहा कि बार और बेंच के बीच मतभेद नहीं होना चाहिए। दोनों के बीच अच्छा तालमेल होना जरूरी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष पद पर गंगाशरण खड़गवंशी व महासचिव पद पर सुरमित कुमार गुप्ता, उप सचिव प्रशासन पद पर केशवराव प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद रामचंद्र सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर फतेह सिंह, कोषाध्यक्ष पद धीरेंद्र सिंह, उपसचिव प्रकाशन पर नईम अहमद, उपसचिव पुस्तकालय पर रमेशचंद्र, वरिष्ठ सदस्य के दो पदों पर चरन सिंह व अरविंद कुमार, कनिष्ठ सदस्य के तीन पदों पर संजीव कुमार, सुहैल अहमद व विनोद त्यागी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

एडीएम माया शंकर ने कहा कि वादकारियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। जनता को सुलभ न्याय मिलना चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ कार्य करते रहना चाहिए। यहां एसडीएम पुष्करनाथ चौधरी, तहसीलदार सुदीप कुमार, एल्डर कमेटी से श्योराज सिंह राणा, ऋषिपाल सिंह चौहान, हरिओम शर्मा व दिनेश कुमार गुप्ता, डाॅ. राजीव शुक्ला एडवोकेट, डॉ. रविंद्र शुक्ला एडवोकेट, अमित अग्रवाल उर्फ निक्कू, संदीप अग्रवाल, पवन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed