फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Oath administered on Voter's Day, awareness rally taken out

Amroha News: मतदाता दिवस पर दिलाई शपथ, जागरूकता रैली निकाली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Oath administered on Voter's Day, awareness rally taken out
मुरादबााद।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पंचायत भवन सभागार में अधिकारियाें, कर्मचारियों के युवाओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने पर अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रधानाध्यापकों, अध्यापकों व बीएलओ को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। नए युवा मतदाताओं को पहचानपत्र वितरित किए गए। इससे पहले कलक्ट्रेट से विद्यार्थियों ने रैली निकाली, पंचायत भवन परिसर पर जाकर समाप्त हुई।
पंचायत भवन सभागार में मुख्य अतिथि डीएम अनुज सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ गुब्बारे छोड़कर और दीप जलाकर किया गया। डीएम ने कहा कि 25 जनवरी को हम मतदाता दिवस के रूप में मनाते हैं। आज का दिन भावी और युवा मतदाताओं को जागरूक करने का दिन होता है। संविधान के माध्यम से सभी को मतदान का समान अधिकार दिया गया, उसमें किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

नए मतदाता अब वोटर हेल्पलाइन एप, ईसीआई की वेबसाइट इत्यादि के माध्यम से घर बैठे मतदाता बनने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की यह जिम्मेदारी है कि वह स्वयं अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा अपने आसपास के मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करें। इस दौरान सीडीओ सुमित यादव, एडीएम गुलाब चंद्र, स्वीप कॉर्डिनेटर प्रीतम सिंह, नवनीत गोस्वामी, गोविंद कश्यप, राजीव ढल, बबीता, सुरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने की जरूरत : कमिश्नर
मुरादाबाद। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि गणतंत्र का मतलब उस व्यवस्था से है जो सभी द्वारा चुनी गई हो और उस व्यवस्था के अनुसार शासन चलना। हमें मतदान को बहुत गंभीरता से लेने की जरूरत है। युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। मतदान देश के प्रति कर्तव्य है, जिसको हर नागरिक को निभाना चाहिए। मतदान करने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। मतदाता दिवस हम इसलिए मनाते है कि लोगों को मतदान के लिए जागरूक कर सकें, हम लोग एक जिम्मेदार मतदाता बनें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed