फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   nrc caa protest

कर्मचारी की कमी से जूझ रहा काउंटर, कितने फॉर्म जमा ब्योरा नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
nrc caa protest
अमरोहा। जन्म और मृत्यु पटल कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। सभासदों ने कर्मचारियों की संख्या और अतिरिक्त काउंटर बढ़ाने की मांग की थी, बावजूद इसके कर्मचारी नहीं बढ़ाए गए हैं। इसके चलते रोजाना जन्म और मृत्यु सर्टिफिकेट के कितने फॉर्म जमा हो रहे हैं। कर्मचारी ब्योरा एकत्र नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद जन्म और मृत्यु सर्टिफिकेट के लिए लोग सजग हो गए हैं। नगर पालिका के जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के बाहर से भी गुरुवार को महिलाएं आई थीं, जिन्हें अपने बच्चों का जन्म सर्टिफिकेट लेना था। बदइंतजामी से महिलाएं परेशान रहीं। लोगों की भीड़ को काबू करना मुश्किल हो गया। अब तक कितने फॉर्म जमा हुए हैं इसका कोई रिकॉर्ड तक नहीं है। कर्मचारियों ने फॉर्म को आलमारी में रखा था। उन्होंने बताया कि एसीएमओ के पास से लौट कर आने वाले फॉर्म का ब्योरा दर्ज है। इसके तहत 10 जनवरी से अब तक 189 फॉर्म पंजीकृत हैं, जिसमें जन्म और मृत्यु के हैं।
विज्ञापन

केस एक
तीसरी बार आई हूं, फॉर्म जमा किए हुए एक महीना से अधिक हो गया है, लेकिन सर्टिफिकेट कब मिलेगा कोई नहीं बता रहा है। - दिलकश खातून, बड़ी इमली, नौगांवा सादात
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो
जुलाई में जन्म सर्टिफिकेट के लिए फॉर्म जमा की हूं, लेकिन अब तक सर्टिफिकेट नहीं मिल सका है। कर्मचारियों से पूछती हूं तो कोई बताता नहीं है। - शबाना, मोहल्ला शिवद्वारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed