फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Now you will get pathology report on your phone

Amroha News: अब फोन पर मिलेगी पैथोलाॅजी रिपोर्ट

Fri, 02 May 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 02 May 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Now you will get pathology report on your phone
अमरोहा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तैयार हो रही इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्री (आईपीएचएल) लैब शुरू होने में अभी तीन महीने का समय लगेगा। इस लैब से जिले के सभी सीएचसी-पीएचसी को जोड़ा जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज कई तरह की जांच करा सकेंगे। साथ ही घर बैठ ही मोबाइल पर मरीजों को रिपोर्ट मिल जाएगी। ऐसे में मरीजों को जिला अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
अमरोहा में जिला अस्पताल, छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 45 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। करीब 25 लाख की आबादी वाले जिले के जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में सीबीसी, डेंगू, मलेरिया व थॉयराइड सहित 20 से अधिक प्रकार की खून की जांच होती है। टीबी व एचआईवी की जांच अलग-अलग कक्षों में होती हैं। ऐसे में मरीजों को जांच के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।
विज्ञापन

लेकिन, अब मरीज को एक ही स्थान पर जांच की सुविधा देने के लिए जिला अस्पताल में आईपीएचएल लैब बनाई जा रही है। जिसमें मरीजों को करीब 120 प्रकार की बीमारियों से जुड़ी जांच रिपोर्ट 24 घंटे में मिल सकेगी। लैब से रहरा, हसनपुर, नौगांवा सादात, अमरोहा नगर, ढबारसी, गजरौला सीएचसी को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां आने वाले मरीजों के सैंपलों की जांच आईपीएचएल लैब में होगी। कर्मचारी खुद सैंपल आईपीएचएल लैब भेजेंगे, जहां से रिपोर्ट सीएचसी पहुंचेगी। इसके बाद मरीजों या उनके तीमारदारों के व्हाट्सएप पर रिपोर्ट भेजी जाएगी। आईपीएचएल लैब जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में स्थापित की जा रही है। इसके लिए पैथोलॉजी लैब का विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed