फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Now private ultrasound center and pathology lab will also have free test

अमरोहा: अब निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर और पैथोलॉजी लैब में भी होगी निशुल्क जांच

Sat, 11 Feb 2023 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 11 Feb 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Now private ultrasound center and pathology lab will also have free test
अमरोहा। निशुल्क अल्ट्रासाउंड और अन्य जांच के लिए अब गर्भवतियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। ई-वाउचर के जरिये वह माहभर में किसी भी निजी पैथोलॉजी लैब या अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जाकर जांच करा सकती हैं। निशुल्क जांच कराने के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत उन्हें ई-वाउचर दिया जाएगा जो निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर और पैथोलॉजी लैब में देना होगा।सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हर माह की नौ तारीख को सीएचसी में जांच शिविर लगता है। जनपद में हसनपुर, ढबारसी, गजरौला, बछरायूं, नौगांवा सादात, रहरा और अमरोह नगर समेत आठ सीएचसी हैं। शिविर में आने वाली महिलाओं को चिकित्सक जांच के बाद अल्ट्रासाउंड लिखते हैं। उन्हें उसी दिन सीएचसी के निकट की निजी पैथोलॉजी से निःशुल्क अल्ट्रासाउंड कराने की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन

कहा कि जांच का खर्च योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग उठाता था। भीड़ होने पर कई बार महिलाएं अल्ट्रासाउंड नहीं करा पाती थीं। इस आपाधापी से बचने व सहूलियत देने के लिए ई-वाउचर व्यवस्था लागू की जा रही है।
विज्ञापन

ई-वाउचर पाने वाली महिलाएं योजना से जुड़े निजी पैथोलॉजी लैब या अल्ट्रासाउंड सेंटर से कहीं भी निशुल्क अल्ट्रासाउंड और खून की जांच करा सकती हैं। ये जांच ई-वाउचर जारी होने पर एक माह में किसी भी दिन कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ के बताया कि गर्भवतियों महिलाओं के अल्ट्रासाउंड के लिए कुछ सेंटर चिह्नित किए गए हैं। उन पर वह अपना अल्ट्रासाउंड और खून की जांच करा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed