फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Now leopard seen in Sheikhpura Emma village, panic among villagers

Amroha News: अब शेखपुरा इम्मा गांव में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Tue, 15 Aug 2023 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 15 Aug 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Now leopard seen in Sheikhpura Emma village, panic among villagers
नौगांवा सादात (अमरोहा)। जनपद में तेंदुए को देखे जाना आम बात हो गई है। रजबपुर और अमरोहा देहात क्षेत्र के गांव अब नौगांवा सादात के शेखुपुरा इम्मा गांव में तेंदुआ देखा गया। इसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। इसके बाद भी टीम जांच करने नहीं पहुंची।
विज्ञापन

गांव में रहने वाले किसान विजय पाल सिंह का घर बाहरी छोर पर है। रविवार की रात विजयपाल सिंह परिवार के सदस्यों के साथ घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरों की छत पर सो रहे थे। रात में करीब दो बजे बिजली नहीं आ रही थी। लिहाजा विजय पाल सिंह ने छत से नीचे देखा तो तेंदुआ पहली मंजिल की छत की दीवार पर बैठा हुआ था। तेंदुए को देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने फोन कर मामले की जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी तेंदुआ छत से जंगल की ओर कूद कर भाग गया। तेंदुए को देखे जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी गई थी। लेकिन कोई जांच करने नहीं पहुंचा। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि तेंदुए को देखे जाने की जानकारी उन्हें नहीं है। फिर भी टीम को भेज कर दिखाया जाएगा। ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed