फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Now I will not live...saying this the young man hanged himself and died

Amroha News: अब मैं जिंदा नहीं रहूंगा...कहकर फंदे से लटक गया युवक, मौत

Thu, 22 May 2025 12:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 22 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Now I will not live...saying this the young man hanged himself and died
नौगांवा सादात (अमरोहा)। असमोली चीनी मिल में पाइपलाइन फीडर के पद पर तैनात गांव निजामपुर गर्वी निवासी गौरव पीटर (35) ने बुधवार को परिजनों से कहा कि मैं अब जिंदा नहीं रहूंगा। इसके बाद कमरे में जाकर फंदे से लटकर जान दे दी। घटना से कुछ देर पहले ही चीनी मिल में ड्यूटी कर घर आए थे। परिजनों ने चीनी मिल के अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मृतक गौरव नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के निजामपुर गर्वी गांव के रहने वाले अनिल के बेटे थे। गौरव के परिवार में पत्नी प्रीति के अलावा तीन बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक गौरव बीते पांच साल से असमोली चीनी मिल में पाइपलाइन फीडर के पद पर तैनात थे। पांच मई को अचानक गौरव पीटर की तबीयत खराब हो गई थी। तबीयत में सुधार होने के बाद बुधवार की सुबह वह ड्यूटी करने गए थे। इसके बाद दोपहर को घर वापस लौटे और परिजनों से कहा कि मैं अब जिंदा नहीं रहूंगा। परिजनों ने उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

यह कहने के बाद गौरव अपने कमरे में चले गए और फंदे से लटक गए। कुछ देर तक गौरव कमरे से बाहर नहीं आए। जिस पर परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो गौरव का शव फंदे पर लटका था। जानकारी मिलते ही नौगांवा सादात पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान मृतक गौरव के परिजनों ने चीनी मिल के अधिकारी कर्मचारियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed