{"_id":"66cc4fa5865b268ae705fe75","slug":"now-children-are-also-at-risk-of-heart-attack-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-124483-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अब बच्चाें के लिए भी हार्ट अटैक का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अब बच्चाें के लिए भी हार्ट अटैक का खतरा
विज्ञापन
अमरोहा।
जिले में एक के बाद एक हार्ट अटैक से मौत होने के मामले सामने आ रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि युवा तो हार्ट अटैक का शिकार हो ही रहे हैं। कम उम्र के बच्चों की भी दिल का दौरा पड़ने से जान जा रही हैं। 15 दिनों में मंडी धनौरा और हसनपुर में दो बच्चों की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। चिकित्सक भी कम उम्र के बच्चों को हार्ट अटैक आने को लेकर हैरान हैं। हालांकि, उनका मानना है कि सही खानपान न होना भी इसका मुख्य कारण हो सकता है।
जन्मदिन से एक दिन पहले चली गई थी जान
मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव सैरकपुर निवासी भूपेंद्र यादव के बेटे विशु (12) की 11 अगस्त को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। वह कक्षा छह का छात्र था। उसके सीने में दर्द उठने के बाद जान चली गई थी। दुख वाली बात यह थी कि जन्मदिन से एक दिन पहले ही उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
कक्षा में हुई घटना से हर कोई हतप्रभ
हसनपुर गांव शकरगड़ी में किसान तनवीर की बेटी इफत की कक्षा में ही तबीयत बिगड़ना और हार्ट अटैक आने से हर कोई हतप्रभ है। लोगों का कहना है सात साल की उम्र में हार्ट अटैक आना बेहद चिंताजनक है।
विज्ञापन
क्रिकेट खलते हुए आया था 16 वर्षीय प्रिंस को अटैक
31 दिसंबर 2023 को भी हसनपुर में चौंकाने वाली घटना सामने आई थी। मोहल्ला कायस्थान निवासी राजीव सैनी के बेटे प्रिंस (16) को क्रिकेट खेलते समय हार्ट अटैक आया था। फील्डिंग करने के दौरान प्रिंस की अचानक तबीयत बिगड़ी थी। इस घटना ने परिवार को तो झकझोर ही दिया था, वहीं लोग भी हैरत में आ गए थे।
इन युवाओं की हो चुकी है हार्ट अटैक से मौत
-10 दिसंबर 2021 हसनपुर क्षेत्र के गांव शेखूपुर झकड़ी निवासी कोसिंद्र (22) की हार्ट अटैक से मौत गई थी।
- 9 नवंबर 2022 को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मछरई निवासी इमरान अहमद (30) की माॅर्निग वॉक पर जाते समय मौत हो गई थी।
-11 फरवरी 2023 में हसनपुर के मोहल्ला कनेटा रोड निवासी एमबीबीएस फाइनल वर्ष के छात्र आजम की रसिया में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
-29 अगस्त 2023 की रात को हार्ट अटैक से हसनपुर के मोहल्ला खेबान निवासी बीबीए के छात्र नितेश (18) की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
-14 सितंबर 2023 को गांव तरौली सोनू कुमार (30) पुत्र इकराम सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
- 1 जनवरी 2024 ढबारसी निवासी किसान मुनाजिर सैफी (40) की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
- 13 मार्च 2024 को हसनपुर के मोहल्ला पूठरोड कालाशहीद निवासी शकील चौधरी (48) की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
- 23 मार्च 2024 को को हसनपुर के सभासद शाहनवाज अंसारी के छोटे भाई बिलाल अंसारी (35) का हार्ट अटैक से निधन हो गया।
-11 मई 2024 को गांव पतेई खादर निवासी विजय कुमार (45) की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
-25 जुलाई 2024 की रात को गांव मटीपुरा में बंटी उर्फ मनोज शर्मा (38) की डीजे पर डांस करने के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई।
हार्ट अटैक की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम होना चाहिए
सीएमओ डॉ. एसपी सिंह का कहना है कुछ बच्चों को जन्म से ही दिल की बीमारियां होती हैं। जिनकी जांच नहीं हो पाती है। इनमें दिल में छेद और कुछ हार्ट डिजीज देखे जाते हैं। इनकी वजह से बच्चे की हार्ट वाल्व और वेसल्स पर निगेटिव असर पड़ता है। कई मामलों में माता-पिता भी इससे अनजान होते हैं कि उनके बच्चे को इतनी खतरनाक बीमारी है। बताया कि खराब खानपान और बिगड़े लाइफस्टाइल के चलते उनमें मोटापा बढ़ रहा है, जो दिल बीमारियां बढ़ा रहा है। इतना ही नहीं आजकल बच्चे बाहर खेलना कम कर रहे हैं। बताया कि हार्ट अटैक की पुष्टि के लिए मृतक का पोस्टमार्टम होना जरूरी है। जिससे साफ हो जाएगा कि हार्ट अटैक आया या फिर अन्य बीमारी से मौत हुई।