फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   now bus will be stop after 100km

मेला प्लाजा नहीं सौ किलोमीटर बाद ही रुकेंगी बसें

Thu, 15 Sep 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 15 Sep 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
now bus will be stop after 100km
लखनऊ यूनिवर्सिटी सिटी बस सेवा - फोटो : amar ujala
प्रशासन ने मुसाफिरों की समस्या को देेखते हुए परिवहन निगम की बसों पर शिकंजा कस दिया है। सौ किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद ही डिपो की बसें अनुबंधित ढाबों पर कुछ समय के लिए स्टे कर सकेंगी। निर्धारित दूरी से कम दूरी पर बसें ढाबों पर रुकी तो चालक-परिचालक की खैर नहीं।
विज्ञापन


मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाली रोडवेज बसों के लिए गजरौला स्थित मेला प्लाजा ही अनुबंधित ढाबा है, लेकिन सौ किमी से कम सफर वाली बसें यहां भी नहीं रुक सकेंगी। प्रशासन द्वारा आरएम और एआरएम को पत्र जारी किया जा रहा है। तत्काल प्रभाव से आदेश पर अमल कराया जाएगा। रोडवेज बस चालक-परिचालकों की मनमानी के चलते मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अमरोहा व मुरादाबाद डिपो से दिल्ली को संचालित होने वाली रोडवेज बसें गजरौला स्थित मेला प्लाजा पर रुकती हैं। ये बसें आधा घंटे से लेकर पौन घंटे तक ढाबे पर खड़ी रहती हैं। इसके अलावा गैर अनुबंधित ढाबों पर रोडवेज बसें रुकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुसाफिरों ने जिलाधिकारी से इस संबंध में शिकायत की थी। डीएम वेद प्रकाश ने बताया कि परिवहन निगम के अफसरों को पत्र जारी किया जा रहा है कि सौ किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद ही बसें अनुबंधित ढाबों पर रुकें। यदि इससे कम दूरी पर बसें स्टे करती हैं तो उनके चालक-परिचालकों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए। तत्काल प्रभाव से आदेश पर अमल कराया जाएगा। 

अनुबंधित ढाबों से रोडवेज को होती की कमाई
अमरोहा। मुरादाबाद से दिल्ली के बीच में परिवहन निगम के दो अनुबंधित ढाबे संचालित हैं। जिसमें गजरौला में मेला प्लाजा रेस्टोरेंट, दूसरा गढ़ में गंगा प्लाजा शामिल है। अनुबंधित ढाबों पर बसों के रुकने से प्रति बस के हिसाब से 25 रुपये का राजस्व निगम को प्राप्त होता है। साथ ही चालक-परिचालकों को ढाबों पर फ्री खाना मिलता है।

 
क्या कहते हैं परिवहन निगम के अफसर
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनके गंगवार का कहना है कि अमरोहा व मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली बसें गढ़ स्थित गंगा प्लाजा पर ही रुकती हैं। दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाली बसे गजरौला स्थित मेला प्लाजा पर रुकती हैं। यदि कोई चालक, परिचालक आदेश पर अमल नहीं कर रहा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही समय-समय पर छापामारी कराई जाती रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed