फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Now a two-year-old girl has been found infected with dengue in the district.

Amroha News: अब जिले में दो साल की बच्ची में मिला डेंगू का डंक

Sun, 02 Nov 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 02 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Now a two-year-old girl has been found infected with dengue in the district.
जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती बुखार के मरीज। संवाद
अमरोहा। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल के वार्ड में बुखार के 24 मरीज भर्ती हैं। दस डेंगू आशंकित मरीजों की जांच में एक दो साल की बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि अन्य मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 950 मरीज पहुंचे। सुबह से ही ओपीडी में मरीजों की भीड़ लग गई। मरीज को पर्चा बनवाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। अस्पताल में अधिकांश मरीज बुखार, खांसी, जुकाम व टाइफाइड और वायरल फीवर के पहुंच रहे हैं। सभी सरकारी अस्पतालों में इन्हीं रोगियों की भरमार है। अस्पतालों में जनरल से लेकर इमरजेंसी वार्ड तक मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

मरीजों का इलाज भी चल रहा है, लेकिन वायरल बेकाबू साबित होता जा रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि डेंगू के इस आशंकित मरीजों को जांच कराई थी। जिसमें शहर के मोहल्ला सराय कोहना निवासी दो वर्ष की बच्ची डेंगू पाॅजिटिव मिली है। इसका उपचार घर पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed