{"_id":"6a9739aa684fee18a500fef8","slug":"notices-to-be-issued-to-medical-officers-for-negligence-in-administering-the-cervical-cancer-vaccine-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-171964-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन लगाने में लापरवाही पर चिकित्सा अधिकारियों को जारी होंगे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन लगाने में लापरवाही पर चिकित्सा अधिकारियों को जारी होंगे नोटिस
विज्ञापन
अमरोहा। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरियों को लगाई जा रही वैक्सीन का लक्ष्य पूरा नहीं होने पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। सीएमओ डॉ. रमाकांत सागर ने सभी सीएचसी प्रभारियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही मिलने पर चिकित्सा अधिकारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने भी लोगों से ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण कराने की अपील की है।
सरकार की ओर से 14 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए निशुल्क वैक्सीन लगाई जा रही है। जिले में 22 हजार किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य है, जिसके सापेक्ष अभी तक 14 हजार को ही टीका लगाया जा सका है। सीएमओ ने निर्देश दिए कि स्कूलों से संपर्क कर अभिभावकों को प्रेरित किया जाए और सभी सीएचसी पर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए।
डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि टीका उन 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए है, जो 14वां जन्मदिन मना चुकी हैं और 15वें वर्ष में प्रवेश नहीं किया है। बाजार में इस वैक्सीन की कीमत चार हजार रुपये है, जबकि अस्पतालों में यह निशुल्क लगाई जा रही है। उन्होंने धर्मगुरुओं, शिक्षकों, स्वयंसेवी संस्थाओं और महिलाओं से अभियान का प्रचार कर अभिभावकों की शंकाएं दूर करने की अपील की।