{"_id":"683cc24772cca9c72806d626","slug":"notice-to-the-head-on-finding-irregularities-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-141068-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अनियमितता मिलने पर प्रधान को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अनियमितता मिलने पर प्रधान को नोटिस
Mon, 02 Jun 2025 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 02 Jun 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जोया ब्लॉक की ग्राम पंचायत औरंगाबाद में ग्रामीणों की शिकायत के बाद हुई जांच अनियमितता मिलने पर डीएम ने प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रधान को 15 दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए है।
गांव में विकास कार्यों से संबंधित गड़बड़ियों को लेकर ग्रामीणों ने शपथ पत्र पर प्रधान आमना खातून की शिकायत की थी। इस पर डीएम ने मामले की जांच सीवीओ और पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता को सौंपी थी। सीडीओ ने डीपीआरओ से जांच आख्या का परीक्षण कराया था, जिसमें ग्राम प्रधान को छह मामलों में दोषी पाया गया है। इसमें ठेली क्रय की पत्रावली के परीक्षण में एडीओ पंचायत की स्वीकृति नहीं पाई गई।
सैनिटाइजर कार्य की पत्रावली में भी एडीओ पंचायत के हस्ताक्षर नहीं पाए गए। ग्राम पंचायत में अलग-अलग स्थानों पर जाल निर्माण कार्य कराए जाने के लिए आवेदन पत्र पर भी एडीओ पंचायत की कोई स्वीकृति नहीं मिली। सामग्री क्रय व आपूर्ति के लिए उपलब्ध रेट कुटेशन पर भी किसी फर्म स्वामी के हस्ताक्षर नहीं पाए गए। इसके अलावा कोई भी कुटेशन फर्म द्वारा अपने लेटर हेड पर अंकित नहीं की गई। ग्राम पंचायत की कार्ययोजना में निर्माण कार्य पर 50 हजार रुपये की धनराशि प्रस्तावित की गई, जबकि पंचायत द्वारा निर्माण कार्य पर 63350 रुपये की धनराशि व्यय की गई। पंचायत में कई स्थानों पर हैंडपंप रिबोर कार्य के लिए कोई भी रेट कुटेशन अभिलेख नहीं मिले।