{"_id":"61351cb78ebc3e4f8c4a52fe","slug":"notice-to-six-officers-jpnagar-news-mbd4016330175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व ब्लॉक प्रमुखों के कामों का ब्योरा नहीं, डीडीओ समेत छह बीडीओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व ब्लॉक प्रमुखों के कामों का ब्योरा नहीं, डीडीओ समेत छह बीडीओ को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। पूर्व ब्लॉक प्रमुखों के तीन साल के कार्यकाल के दौरान के कामों का ब्योरा देने से बीडीओ कतरा रहे हैं। निर्धारित तिथि से से दो महीने की अवधि बीत गई है। बावजूद खंड विकास अधिकारी निर्धारित प्रोफॉर्मा पर जानकारी नहीं दे सके हैं। सीडीओ ने सभी छह खंड विकास अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है, जिसमें डीडीओ भी शामिल इनके पास जोया के खंड विकास अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार है। सीडीओ ने कामों का ब्योरा नहीं देने चरित्र पंजिका में प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने की चेतावनी दी है।
जिले में छह क्षेत्र पंचायत हैं जिसमें अमरोहा, जोया, गजरौला, हसनपुर, धनौरा और गंगेश्वरी शामिल हैं। पंचायती राज निदेशक ने जून महीने में क्षेत्र पंचायतों में वर्ष 2018-19, 2019-20 और 2020-21 के दौरान के कामों का ब्योरा तलब किया है। उन्होंने सात जुलाई तक निर्धारित प्रोफॉर्मा में खंड विकास अधिकारियों से जानकारी मांगी थी। इसके बाद एडीपीआरओ वाचस्पति झा ने सभी क्षेत्र पंचायतों के खंड विकास अधिकारियों से वर्ष 2018 से 2021 तक के दौरान कराए गए कामों की सूची उपलब्ध कराने को कहा, हालांकि दो महीने की अवधि पूरी हो गई है, लेकिन खंड विकास अधिकारी पूरी तरह उदासीन हैं।
सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल ने सभी खंड विकास अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा है कि क्षेत्र पंचायत को आवंटित राज्य वित्त और केंद्रीय वित्त आयोग की रकम से कराए गए कार्यों के संबंध में सूचना उपलब्ध नहीं कराए जाने के विलंब के कारण सहित स्पष्टीकरण के साथ उपलब्ध कराए। उन्होंने चेतावनी दी है कि जिम्मेदारी तय कर चरित्र पंजिका में प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की जाएगी।